फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now Haryana School Education Board will issue 12th exam result before CBSE

तैयारी: अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से पहले जारी करेगा 12वीं का परीक्षा परिणाम

Mon, 17 Apr 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 17 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Now Haryana School Education Board will issue 12th exam result before CBSE
भिवानी। अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से पहले 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारियों में जुट गया है। बोर्ड का उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का काम भी अंतिम चरण में है। इसके बाद मई के मध्य तक 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि दूसरे राज्यों और बाहर की यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया में कागजात और नियम पूरे करने में भी थोड़ा वक्त मिल जाएगा।
विज्ञापन

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद ऑनलाइन रिजल्ट सीट यानी परिणाम क्वालिफाई का प्रमाण भी घर बैठे ही निकल जाएगा। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह बाद घर पर मार्कशीट की हार्ड कॉपी भी भेजेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में दसवीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए 78 और 12वीं की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए 39 परीक्षा केंद्रों का गठन किया हुआ है। जिन पर दसवीं और बारहवीं दोनों ही उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड के अंकन कार्य में 4188 शिक्षक 12वीं उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य में लगे हैं, जबकि 4500 शिक्षक दसवीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य कर रहे हैं। दसवीं की साढ़े 19 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी है। जबकि बारहवीं की 14 लाख 33 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच मूल्यांकन के दौरान शिक्षक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन के बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट भी तैयार बोर्ड द्वारा किया जाएगा, जिसकी तैयारियां मूल्यांकन के साथ ही चल रही हैं। ज्ञात होगा कि मार्च में आरंभ हुई परीक्षाएं अप्रैल के प्रथम सप्ताह में समाप्त हो गई थी। ठीक इसी के बाद मूल्यांकन का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
मई के अंत तक आएगा सीबीएसई का रिजल्ट
सीबीएसई से संबद्धता रखने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों की 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के अंत तक आएगा, लेकिन इससे एक सप्ताह भर पहले ही बोर्ड अपना 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में दो लाख 85 हजार परीक्षार्थी थे, जबकि 12वीं में दो लाख 57 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा में तीन लाख 74 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का काम तेजी से चल रहा है। जैसे ही मूल्यांकन का कार्य समाप्त होगा इसके तुरंत बाद से ही परीक्षार्थियों के रिजल्ट कंपाइल करने की तैयारी कर दी जाएगी, जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। संभावना मई के मध्य तक पहले 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होगा और फिर 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article