फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now government school children will not taste Besan Puda in mid day meal, recipe changed

Bhiwani News: अब मिड डे मील में सरकारी स्कूल के बच्चे नहीं चखेंगे बेसन पूड़े का स्वाद, रेसिपी में किया बदलाव

Sat, 08 Jun 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Now government school children will not taste Besan Puda in mid day meal, recipe changed
भिवानी। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को बेसन पूड़े का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा। इसकी जगह उन्हें अब दही और पराठा दिया जाएगा। हरियाणा स्कूली शिक्षा विभाग ने मिड डे मील की रेसिपी में बदलाव करते हुए नई रेसिपी जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसमें हर सप्ताह मिड डे मील के मध्याह्न भोजन की रेसिपी में बदलाव किया है। हालांकि विभाग ने मिड डे मील से बेसन पूड़ा अधिक बजट खर्च की वजह से हटा दिया है, मगर इसकी जगह सामान्य परांठा रेसिपी में जोड़ दिया है। अब गर्मियों में बच्चों को सरकारी स्कूलों के अंदर दही के साथ परांठा मध्याह्न भोजन में निर्धारित रेसिपी के हिसाब से परोसा जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने गर्मियों में मध्याह्न भोजन में दही पराठा के साथ सफेद चना, मीठी मूंगफली व दहिया भी जोड़ा है। नई रेसिपी में प्रोटिन का भी खास ख्याल रखा गया है। विभाग की ओर से जारी की गई नई रेसिपी में हर सप्ताह प्रत्येक दिन के हिसाब से मध्याह्न भोजन तय किया गया है। इसमें प्राथमिक व मिडिल कक्षाओं के भोजन का अलग-अलग शेड्यूल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी जिले के करीब आठ सौ से अधिक सरकारी विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है। रोजाना ही करीब 60 हजार से अधिक बच्चे मध्याह्न भोजन का स्वाद चखते हैं। इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है तो इस अवधि में बच्चों को मिड डे मील का लाभ नहीं मिलेगा। जुलाई में विद्यालय खुलने पर ही नई रेसिपी से उन्हें मध्याहन भोजन परोसा जाएगा। संवाद

प्राथमिक कक्षा के लिए दिनवार व्यंजन सूची
प्रथम सप्ताह
दिन व्यंजन
सोमवार : सब्जी पुलाव और काला चना
मंगलवार : घीया, चना दाल और रोटी
बुधवार : राजमा और चावल
वीरवार : कढ़ी पकोड़ा और चावल
शुक्रवार : गुड़ रोटी व दही
शनिवार : पराठा और दही
दूसरे सप्ताह
सोमवार : पौष्टिक सोया खिचड़ी
मंगलवार : मीठा दलिया
बुधवार : चावल व सफेद चना
वीरवार : पौष्टिक चना, दाल खिचड़ी
शुक्रवार : पौष्टिक मिस्सी पराठा
शनिवार : महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल की छुट्टी होती है।
तीसरा सप्ताह
सोमवार : दाल चावल
मंगलवार : रोटी एवं मूंग मसूर दाल
बुधवार : मिस्सी रोटी एवं मौसमी सब्जी
वीरवार : मीठे मूंगफली चावल
शुक्रवार : पौष्टिक नमकीन दलिया
शनिवार : गेहूं रागी का पूड़ा
नोट : चौथा सप्ताह पहले सप्ताह के समान रहेगा
मिडिल कक्षाओं के लिए दिनवार व्यंजन सूची
पहला सप्ताह
दिन व्यंजन
सोमवार : सब्जी पुलाव तथा काला चना
मंगलवार : रोटी और घीया चना दाल
बुधवार : राजमा चावल
वीरवार : कढ़ी पकोड़ा और चावल
शुक्रवार : गुड़ रोटी व दही
शनिवार : पौष्टिक मिलेट पराठा व दही
दूसरा सप्ताह
सोमवार : पौष्टिक सोया खिचड़ी
मंगलवार : मीठा दलिया
बुधवार : चावल व सफेद चना
वीरवार : पौष्टिक चना दाल खिचड़ी
शुक्रवार : पौष्टिक मिस्सी पराठा
शनिवार : महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल की छुट्टी होती है।
तीसरा सप्ताह
सोमवार : दाल चावल
मंगलवार : रोटी और मूंग मसूर दाल
बुधवार : मिस्सी रोटी और मौसमी सब्जी
वीरवार : मीठे मूंगफली चावल
शुक्रवार : पौष्टिक नमकीन दलिया
शनिवार : गेहूं रागी का पूड़ा
: चौथा सप्ताह पहले सप्ताह के समान रहेगा।
शिक्षा विभाग ने मिड डे मील का नई रेसिपी जारी कर दी है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को अवगत कराया जा चुका है। प्रत्येक विद्यालय में मिड डे मील इंचार्ज नई रेसिपी के हिसाब से ही बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कराएंगे और स्कूल मुखिया इस भोजन को खुद चखेंगे फिर बच्चों को पराेसेंगे। निरीक्षण के दौरान भी मिड डे मील व्यवस्था का समय-समय पर जायजा लिया जाएगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर बच्चों को मध्याह्न भोजन विद्यालय में मिलना शुरू होगा।
-संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article