फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now from January the collector rate will increase by 30 percent in the city and 10 percent in rural, property will be expensive

Bhiwani News: अब जनवरी से शहर में 30 व ग्रामीण में 10 फीसदी महंगी होगी घरेलू व कॉमर्शियल प्रॉपर्टी, जल्द लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Now from January the collector rate will increase by 30 percent in the city and 10 percent in rural, property will be expensive
भिवानी शहर के घंटाघर चौक का ड्रोन से लिया गया फोटो: फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
भिवानी। अब कलेक्टर रेट में जनवरी से शहर में 30 और ग्रामीण क्षेत्र में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इससे प्रॉपर्टी के दामों में भी उछाल आना तय है। भिवानी शहर के भीड़ भरे बाजार में पहले से ही कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट एक लाख रुपये प्रति वर्ग गज से अधिक है। 30 फीसदी बढ़ोतरी पर ये आंकड़ा सवा से डेढ़ लाख का आंकड़ा छू जाएगा। जबकि कलेक्टर रेट से कहीं अधिक मार्केट रेट भी शहरी दायरे की प्रॉपर्टी को सोने के दाम तक पहुंचा चुकी है। जिला प्रशासन ने नए कलेक्टर रेट का मसौदा तैयार कर दिया है, बस इस पर सरकार की अधिकारिक मंजूरी की मोहर लगनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

भिवानी शहर में सबसे अधिक महंगी प्रॉपर्टी हांसी गेट से घंटाघर दायरे में है, जिसके फिलहाल कलेक्टर रेट भी एक लाख के पार हैं, जबकि मार्केट रेट पहले से ही यहां आसमान छू रहे हैं। अगर कलेक्टर रेट बढ़ते हैं तो यहां एक इंच जगह खरीदने के लिए भी सौदा काफी महंगा साबित होगा। हालांकि नए कलेक्टर रेट इजाफा के बाद सरकारी खजाना लबालब होगा, क्योंकि स्टॉप ड्यूटी के साथ साथ प्रति वर्गगज के हिसाब से भी सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। भिवानी शहर में अब भी काफी ऐसी जगह हैं, जहां कलेक्टर रेट काफी कम हैं, लेकिन मार्केट रेट वहां काफी महंगा है। ऐसे में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर इस पर होमवर्क के साथ-साथ व्यवहारिक रेट को ध्यान में रखते हुए नया मसौदा तैयार किया है।
विज्ञापन

नए कलेक्टर रेट से शहरी दायरे की कई जगह प्रॉपर्टी होगी दोगुनी महंगी
नए कलेक्टर रेट के हिसाब से शहरी दायरे में कई ऐसी जगह हैं जहां प्रॉपर्टी चंद दिनों बाद दोगुनी महंगी हो जाएगी। क्योंकि ये प्रॉपर्टी शहरी दायरे में सरकुलर रोड के अंदर है और मुख्य बाजारों के भी काफी नजदीक हैं। मगर अभी भी वहां कलेक्टर रेट काफी कम हैं, इन जगहों पर कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद मार्केट वैल्यू भी काफी बढ़ जाएगी। इसके बाद यहां मकान, दुकान और संपत्ति खरीदना काफी महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने जो प्रपोजल भेजा है, उसके हिसाब से जिले में दस फीसदी और शहर में 30 फीसदी कलेक्टर रेट बढ़ाया है। अभी फाइनल कलेक्टर रेट तय होना बाकी है। एक जनवरी से नए कलेक्टर रेट लागू होने हैं। जल्द ही सरकार से नई गाइडलाइन आएगी, उसके बाद ही कलेक्टर रेट को उपायुक्त द्वारा अंतिम रूप देकर लागू किए जाएंगे।

- संदीप अग्रवाल, एसडीएम भिवानी।
जिले में नए कलेक्टर रेट का मसौदा तैयार हो चुका है। अभी सरकार से नई गाइडलाइन आनी बाकी है। एसडीएम और तहसीलदार की तरफ से भी इस प्रारूप पर काम पूरा हो चुका है। जल्द ही नए कलेक्टर रेट जिला प्रशासन द्वारा लागू किए जाएंगे।
- राजकुमार जिला राजस्व अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed