फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now farmers will be able to bring 40 quintals of mustard instead of 25 quintals daily to the market for sale, they will get a gate pass

Bhiwani News: अब रोजाना किसान 25 क्विंटल के बजाय 40 क्विंटल सरसों ला सकेंगे बिक्री के लिए मंडी, मिलेगा गेट पास

Fri, 28 Mar 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 28 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to bring 40 quintals of mustard instead of 25 quintals daily to the market for sale, they will get a gate pass
चारा मंडी में लगीं सरसों की ढेरियां। 
भिवानी। अब मंडी में किसान रोजाना 25 क्विंटल के बजाय 40 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए ला सकता है। अब किसान को 40 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए गेट पास मिलेगा। सरसों की सरकारी खरीद में सरकार ने नई हिदायतें जारी करते हुए किसानों की सरसों बिक्री की लिमिट बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वहीं जिला मुख्यालय की चारामंडी में अब तक 35 किसानों की 673 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है। जबकि वीरवार को 21 किसानों की 403 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई। चारामंडी में अब तक 1340 सरसों के कट्टों की खरीद हो चुकी है। जिनका उठान शुक्रवार से आरंभ होगा। पुराने ढुलाई ठेकेदार ही मंडियों से उठान कराएंगे।
विज्ञापन

फसल कटाई के साथ ही अब किसानों ने मंडियों का रुख करना शुरू कर दिया है। आठ मंडियों में हैफेड और तीन मंडियों में हरियाणा वेयर हाउस काॅरपोरेशन सरसों की सरकारी खरीद करा रही है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण कराने वाले किसान एक दिन में 25 क्विंटल सरसों ही मंडियों में बिक्री के लिए जा सकते थे, लेकिन अब प्रत्येक किसान मंडी में 40 क्विंटल सरसों तक ला सकता है। जिसके आदेश हरियाणा सरकार की तरफ से जारी हो गए हैं। इन आदेशों से जिले के काफी किसानों को राहत मिलेगी, जिन्होंने रबी सीजन में सरसों की फसल ही ली है। ऐसे किसान अब अपनी फसल को किस्तों में मंडी लाने के बजाय एकमुश्त ही मंडी लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की तरफ से प्रति किसान रोजाना मंडी में 25 क्विंटल के बजाय अब 40 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए लाने के आदेश हुए हैं। इन आदेशों के तहत अब मंडी में किसान को 40 क्विंटल के हिसाब से गेट पास मिलना शुरू हो गए हैं। भिवानी की चारामंडी में सरसों की आवक के साथ ही लगातार खरीद की जा रही है। अब तक मंडी में 673 क्विंटल सरसों किसानों से खरीद की जा चुकी है। शुक्रवार से मंडी से सरसों का उठान भी शुरू करा दिया जाएगा।
-गुरुप्रकाश, निरीक्षक, इंचार्ज सरकारी खरीद एजेंसी एचडब्ल्यूसी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed