फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now attendance of students will be done online in college.

Bhiwani News: अब विद्यार्थियों की कॉलेज में लगेगी ऑनलाइन लगेगी हाजिरी

Tue, 30 Jul 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jul 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now attendance of students will be done online in college.
भिवानी। अब कॉलेजों में विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। हाजिरी एप के माध्यम से लगाई जाएगी। इसके लिए अध्यापकों को दो अगस्त को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 दिनों तक कॉलेज न आने पर विद्यार्थी के माता-पिता के पास संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अब कॉलेज से बंक मारने वाले विद्यार्थियों की खैर नहीं है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी की हाजिरी के लिए नए निर्देश जारी किए गए है। इनके तहत विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन लगेगी। अभी तक कॉलेजों में परंपरागत तरीके से ही हाजिरी लगाई जाती थी। ऐसे में कॉलेज प्राचार्य या अभिभावकों को छात्रों की गैर हाजिरी का पता नहीं चलता था।
विज्ञापन

अक्सर देखने में आता है कि छात्रा घर से आने के बाद कॉलेज में पहुंचकर इधर-उधर घूमते रहते हैं। अध्यापक कक्षाओं में पढ़ाते रहते हैं, लेकिन विद्यार्थी कक्षाओं में न जाकर बाहर घूमते रहते हैं। अब ऐसे घूमने वाले विद्यार्थियों की खैर नहीं है। क्योंकि कक्षाओं से लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित रहने पर अब ऑनलाइन मैसेज अभिभावकों के पास जाएगा। कॉलेज में आते समय व जाते समय विद्यार्थी का ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। कॉलेजों में हाजिरी एप के माध्यम से लगाई जाएगी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा एप की व्यवस्था करवाई जा रही है। जिसके बाद दो अगस्त को एप चलाने के लिए अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं। हाजिरी एप के माध्यम से लगाई जाएगी। इसके लिए दो अगस्त को अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। एप के माध्यम से 15 दिनों तक कॉलेज न आने पर विद्यार्थी के माता-पिता के पास संदेश भेजा जाएगा।
- त्रिलोक चंद, प्राचार्य, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article