फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now, action will be taken against those who litter; challans will be issued for dumping garbage at various places.

Bhiwani News: अब गंदगी फैलाने वालों पर गिरेगी गाज, जगह-जगह कूड़ा डालने पर काटे जाएंगे चालान

Wed, 29 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 29 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Now, action will be taken against those who litter; challans will be issued for dumping garbage at various places.
डीआरडीए सभागार में  विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते डीसी साहिल गुप्ता । 
भिवानी। अब शहर की सड़क या गलियों में कचरा फैलाना भारी पड़ेगा। प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए जगह-जगह कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चालान काटने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीसी ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की नहीं बल्कि नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बैठक में डीसी ने 24 अगस्त से शुरू हुए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शहर के सभी 31 वार्डों में सफाई व्यवस्था, पेयजल और सीवरेज की मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट तलब की। नोडल अधिकारियों ने पीपीटी और फोटो के माध्यम से कार्यों की जानकारी दी। डीसी ने निर्देश दिए कि अधिकारी वार्डों में जाकर नागरिकों से बातचीत करें, सफाई व्यवस्था को लेकर सुझाव लें और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों को पहले समझाया जाए कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें लेकिन अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसका चालान किया जाए। वहीं बिजली निगम को भी निर्देश दिए गए कि शहर खंभों पर लटक रहे तारों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचरा बाहर डालने वाले बैंकट हॉल और होटल संचालकों के काटे जाएं चालान
डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कई होटल और बैंकट हॉल संचालक अपने परिसर में कचरे का निस्तारण करने के बजाय उसे बाहर फेंकते हैं। ऐसे संचालकों के चालान काटे जाएं और उन्हें चेतावनी दी जाए। उन्होंने कहा कि शहर में कचरा फैलाने की किसी को इजाजत नहीं है। कचरा प्रबंधन के नियमों का पालन हर संस्था को करना होगा।

बेसहारा गायों को मिले गोशालाओं में आसरा
डीसी ने शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की गोशालाओं की क्षमता और मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जाए। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को गोशालाओं और नंदीशालाओं में भेजा जाए ताकि वे सड़क हादसों का कारण न बनें और उन्हें उचित आसरा मिल सके।

तालाबों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश
डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को निर्देश दिए कि इस बार अधिक बारिश से कई तालाब ओवरफ्लो हो गए थे। ऐसी स्थिति भविष्य में न बने इसके लिए तालाबों की जलधारण क्षमता बढ़ाई जाए ताकि वर्षा का अतिरिक्त जल संग्रहित किया जा सके। समीक्षा बैठक में डीएमसी गुलजार मलिक ने बताया कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 25 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान शहरी क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां लगातार चलेंगी। उन्होंने बताया कि शहर में पहले 12 स्थान ऐसे थे जहां लोग अक्सर कचरा डालते थे लेकिन अब उनमें से 11 स्थानों का सुंदरीकरण कर उन्हें आकर्षक बनाया गया है। इन जगहों पर अब कचरा नहीं डाला जा रहा और यदि कहीं डाला भी जाता है तो उसे तुरंत हटा दिया जाता है।

बैठक में एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र देशवाल, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed