फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 7091 farmers applying after January 2019 will get tubewell connections

खुशखबरी: अब जनवरी 2019 के बाद आवेदन करने वाले 7091 किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now 7091 farmers applying after January 2019 will get tubewell connections
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अब जनवरी 2019 से ट्यूबवेल कनेक्शन लेने वाले किसानों को राहत दी है। निगम ने जनवरी 2019 से लेकर दिसंबर 2021 तक ट्यूबवेल के लिए आवेदन करने वाले 7091 किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाने का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

ये किसान दस बीएचपी और दस बीएचपी से अधिक क्षमता के ट्यूबवेल कनेक्शन कंसल्टेंसी मनी जमा कराने के बाद ले सकेंगे। इतना ही नहीं नोटिस जारी किए जाने के बाद कंसल्टेंसी मनी जमा कराने के लिए तीन माह का समय भी किसानों को दिया जाएगा। निगम ने अब तक 2018 से पहले आवेदन करने वाले किसानों को ही ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए थे। इसमें करीब 80 फीसदी किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक 7091 किसानों में 2145 किसान भिवानी जिले और 2700 किसान चरखी दादरी जिले के शामिल हैं। 10 बीएचपी की क्षमता तक के ट्यूबवेल किसानों को हरियाणा रिन्यूवल एनर्जी डिपार्टमेंट एजेंसी (हरेड़ा) से मिलेंगे। इसमें सौर ऊर्जा से संचालित उपकरण शामिल होंगे। 10 बीएचपी से अधिक क्षमता के ट्यूबवेल कनेक्शन बिजली निगम जारी करेगा। इसके लिए किसानों को तीन स्टार और पांच स्टार की मोटरें निगम द्वारा अधिकृत डिलरों से खरीद करनी होगी। इसके बाद निगम के खाते में कंसल्टेंसी मनी भी तीन माह के अंदर जमा करानी होगी। इसके बाद बिजली निगम इन ट्यूबवेलों के कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की तरफ से जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक ट्यूबवेल के लिए आवेदन करने वाले किसानों की सूची जारी कर दी है। इसमें 10 बीएचपी के कनेक्शन हरेड़ा करेगा और 10 बीएचपी से अधिक क्षमता के ट्यूबवेल बिजली निगम से जारी होंगे। जल्द ही संबंधित किसानों को 15 दिन का नोटिस जारी कर कंसल्टेंसी मनी जमा कराने के निर्देश दिए जाएंगे और उन्हें अधिकृत डिलरों से तीन व पांच स्टार की मोटरें भी खरीद कर इनकी रसीद जमा करानी होगी। इसके बाद इन्हें ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाने के संबंध मेंं आगामी कदम उठाया जाएगा।


- रणबीर सिंह, महाप्रबंधक भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।





लोहारू में नहीं 10 बीएचपी का कोई कनेक्शन

लोहारू डेंजर जोन के कगार पर है। जहां का भूमिगत जलस्तर काफी नीचे जा चुका है। यही वजह है कि यहां के एक भी किसान ने 10 बीएचपी का ट्यूबवेल लेने के लिए आवेदन नहीं किया है। लोहारू में 173 किसानों ने 10 बीएचपी से अधिक क्षमता के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए ही आवेदन किए हैं। जिन्हें अब ट्यूबवेल कनेक्शन बिजली निगम जारी करेगा।





डिविजन नाम-

10 बीएचपी तक-
10 बीएचपी से ऊपर-
कुल किसान

भिवानी सब डिविजन दो
- 413-

44-


457

तोशाम नंबर एक-

780-


172-


952

बवानीखेड़ा-


176-


25-


201

तोशाम नंबर दो-

558-


78-


636

सिवानी-

171-


204-


375

लोहारू-

00-


173-


173

जूई-


325-


418-


743

ढिगावा जाटान-
10-


501-


511

बहल-


07-


336-


343

सब अर्बन दादरी-
202-


21-


223

सिटी दादरी-

87-


48-


135

सांजरवास-

120-


73-


193

झोझूकलां-

109-


476-


585

बाढड़ा-

03-


930-


933

अटैलाकलां-

229-


402-


631
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed