फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 55 thousand quintals of mustard missing from government procurement, suspicion of collusion between commission agents and officials

Bhiwani News: अब सरकारी खरीद से 55 हजार क्विंटल सरसों गायब, आढ़तियों व अधिकारियों की मिलीभगत का अंदेशा

Tue, 28 May 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 28 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Now 55 thousand quintals of mustard missing from government procurement, suspicion of collusion between commission agents and officials
​भिवानी की चारा मंडी में पड़ी सरसों की ढेरियां।
भिवानी। अब भिवानी जिले में सरसों की सरकारी खरीद में 55 हजार क्विंटल सरसों गायब हो गई है। ये सरसों आखिर कहां गई किसी को नहीं पता। सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने भी अपनी खाल बचाने के लिए संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी कर दिया है। वहीं आढ़तियों और अधिकारियों की मिलीभगत से सरसों गायब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

भिवानी जिले की मंडियों में किसानों से खरीद हुई सरसों गोदाम में पहुंचने से पहले ही गायब हो गई है। सरकार ने किसानों से 5650 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद की थी, लेकिन अब सरसों का मार्केट भाव छह हजार प्रति क्विंटल से अधिक हो गया है। ऐसे में आढ़तियों को भी हजारों क्विंटल सरसों की घटती पूरी करने में पैरों तले जमीन खिसक गई है।
विज्ञापन

भिवानी जिले की नौ मंडियों में किसानों से हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन और हैफेड ने सरसों की सरकारी खरीद की है। इसमें इस सीजन हैफेड 17 लाख 67 हजार क्विंटल से अधिक सरसों की सरकारी खरीद दर्ज कर चुकी है। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 11 लाख 68 हजार 530 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की है। इस बार सरसों की रिकॉर्ड बंपर आवक भी रही है और पिछले सालों के मुकाबले सबसे अधिक सरसों की सरकारी खरीद भी दोनों सरकारी एजेंसियों ने की है। बावजूद इसके खरीद बंद होने के बाद उठान अभी तक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों की सरकारी खरीद में आढ़तियों और अधिकारियों की मिलीभगत से खेला भी हुआ है, जिसकी सच्चाई अब सामने आने लगी है। अकेले भिवानी जिला मुख्यालय की नई अनाज मंडी में ही करीब 15 हजार क्विंटल सरसों सरकारी खरीद से गायब है। इस सरसों को सरकारी अधिकारियों ने अपने रिकॉर्ड में तो दर्ज कर लिया है, लेकिन ये सरसों आढ़ती ने अभी सरकारी गोदामों तक नहीं पहुंचाई है। सबसे अधिक सरसों की शॉर्टेज (घटती) हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन की है। जिस पर अब सरकारी एजेंसी के अधिकारियों ने संबंधित आढ़तियों को नोटिस जारी कर सरसों जमा कराने का आदेश दिया है। संवाद

उठान के फेर में उलझा किसानों का भुगतान
उठान के फेर में किसानों का भुगतान भी अटका हुआ है। मंडियों में से करीब 90 फीसदी सरसों उठान हो चुका है, अब केवल वही सरसों बची है, जो आढ़ती किसानों की सरकारी रिकाॅर्ड में बिकवा चुका है, मगर वह सरसों कहां है किसी को नहीं पता है। आढ़ती अगर बाजार से सरसों खरीदकर भी सरकारी घटती की पूर्ति करते हैं तो उन्हें छह हजार रुपये प्रति क्विंटल खरीद करनी पड़ेगी। अगर जल्द सरकारी माल जमा नहीं हुआ तो आपराधिक केस दर्ज होने का भी डर बना है।

यह भी जताया जा रहा है अंदेशा
इस गड़बड़झाले में यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि इस खेल में शामिल आढ़तियों ने किसानों की सरसों का गेट पास कटा दिया और उसे बाहर ही प्राइवेट एमएसपी से अधिक दामों में बेच डाला। उन्हें यह आभास था कि सरकारी खरीद के बाद सरसों का मार्केट भाव कम हो जाएगा, लेकिन हुआ इसके उलट, एमएसपी 5650 प्रति क्विंटल था, जबकि फिलहाल सरसों का मार्केट भाव छह हजार हो गया है। अब इस खेल में फायदा होने के बजाय नुकसान अधिक होगा। इसमें मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत का अंदेशा भी है।
आढ़तियों ने मंडियों में अभी काफी सरसों को कट्टों में भराई नहीं कराया है। विभाग की तरफ से हमने हैंडलिंग एजेंटों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द सरसों की कट्टों में भराई कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इन कट्टों का उठान होने के बाद ही घटती का सही आकलन विभाग के सामने आएगा।

-दिलबाग सिंह, जिला प्रबंधक, हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन भिवानी।
मैंने हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के सभी कार्यकारी अधिकारी एवं सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि वे जल्द से जल्द खुली पड़ी सरसों की भराई कराए, अगर किसी आढ़ती पर घटती है तो वो उसे पूरा करे। अगर खरीद एजेंसी घटती पूरा नहीं करने पर आढ़ती के संबंध में लिखित में देती है तो उसका हैंडलिंग एजेंट का लाइसेंस रद्द होगा और संबंधित मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
-श्यामसुंदर गोयल, डीएमईओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article