{"_id":"685ef179fc44a731ad06aa9b","slug":"notice-issued-to-candidates-who-applied-more-than-once-in-htet-bhiwani-news-c-21-hsr1034-655763-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट में एक बार से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट में एक बार से अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नोटिस जारी
Sat, 28 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में एक लेवल के लिए एक से अधिक बार आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। अभ्यार्थियों को स्पष्टीकरण प्रपत्र भरकर देना होगा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 के लिए एक लेवल के लिए एक से अधिक बार ऑनलाइन आवेदन किया हैै। ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी इस संदर्भ में अपना स्पष्टीकरण दो जुलाई तक ई-मेल आईडी assplexam@ bseh.org.in के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी स्पष्टता, अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 के लिए एक लेवल के लिए एक से अधिक बार ऑनलाइन आवेदन किया हैै। ऐसे अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी इस संदर्भ में अपना स्पष्टीकरण दो जुलाई तक ई-मेल आईडी assplexam
विज्ञापन