फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No one did registration on the Swasth Haryana App on the first day, the workers cut the slip by hand

पहले दिन किसी ने नहीं कराया स्वस्थ हरियाणा एप पर पंजीकरण, कर्मियों ने काटी हाथ से पर्ची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
No one did registration on the Swasth Haryana App on the first day, the workers cut the slip by hand
सामान्य अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नागरिक अस्पताल में वीरवार को स्वस्थ हरियाणा एप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चेकअप करवाने के लिए कोई भी मरीज नहीं पहुंचा। अन्य दिनों की भांति वीरवार को भी स्वस्थ्यकर्मियों ने मरीजों की हाथ से पर्ची काटी, अस्पताल में अब तक सर्वर सेवा बहाल नहीं हुई है। इसकी वजह से कर्मचारी हाथ से ही मरीजों की चेकअप स्लिप बना रहे हैं। इसके लिए मरीजों को घंटों तक चेकअप स्लिप बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 1200 मरीज चेकअप करवाने के लिए पहुंचे। अस्पताल प्रशासन ने स्वस्थ हरियाणा एप से संचालन के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई थी, मगर कोई भी मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाए हुआ था। ऐसे में विभाग की योजना के प्रति फिलहाल लोगों में कम जागरूकता का पता चलता है। स्वास्थ्य विभाग को इस योजना को सफल बनाने के लिए योजना का प्रचार-प्रसार करना पड़ेगा, ताकि लोग इसके प्रति प्रेरित हो सकें और योजना का लाभ उठा सकें। वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज के लिए आए लोगों को स्वस्थ हरियाणा एप के बारे में जागरूक किया और उसके माध्यम से पंजीकरण करवाने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

कोरोना नियमों का पालन भूले मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्यकर्मी मरीज व उनके तीमारदारों को लाउडस्पीकर के माध्यम से कोविड-19 सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान मास्क लगाने, उचित सामुदायिक दूरी, सैनिटाइजर प्रयोग, समय पर टीकाकरण की सलाह दे रहे हैं। बावजूद इसके ओपीडी में आने वाले मरीज व उनके तीमारदार निमयों का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिक के चेहरों से मास्क और उचित सामुदायिक दूरी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप डाउनलोड कर करवाएं पंजीकरण
अस्पताल की सर्वर डाउन के बारे में स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखा जा चुका है। इस संबंध में उपकरण मिलते ही सर्वर की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। अस्पताल में कोरोना नियमों का पालन के प्रति जागरूकता को लेकर स्वास्थ्यकर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आमजन से अपील है कि हरियाणा सरकार द्वारा लांच किया गया स्वस्थ हरियाणा एप डाउनलोड करें और घर बैठे ओपीडी का पंजीकरण करवाएं।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed