फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No need to be afraid of anti-social elements: DSP Jai Bhagwan

असामाजिक तत्व से डरने की जरूरत नहीं : डीएसपी जयभगवान

Tue, 13 Feb 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
No need to be afraid of anti-social elements: DSP Jai Bhagwan
​भिवानी में राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सम्बोधित करते डीएसपी जयभगवान। 
तोशाम। डीएसपी जयभगवान ने कहा कि असामाजिक तत्व से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि साहस दिखाते हुए डटकर मुकाबला करें। ऐसा करने पर आरोपी का दुस्साहस टूट जाएगा। सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैयार है, लेकिन छात्राओं को खुद भी साहसी बनना होगा।
विज्ञापन

डीएसपी सोमवार को चौधरी बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपने माता-पिता का विश्वास हमेशा बनाकर रखें। कॉलेज आते-जाते छेड़छाड़ अथवा कोई हमला होने की सूरत में हमलावर का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान के लिए बेहतर है, लेकिन असामाजिक तत्व इसका दुरुपयोग करते हैं। कुछ ठग फोन कर बैंक का खाता संख्या और एटीएम कोड पूछ लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी बैंक खाताधारक को फोन नहीं करती है। किसी का पासवर्ड जानकर उसके सोशल मीडिया एकाउंट या बैंक एकाउंट का संचालन करना अपराध है। डीएसपी ने छात्राओं से नशे को रोकने के लिए इसमें संलिप्त लोगों की पुलिस को सूचना देने की अपील की। थाना प्रभारी शिवकुमार ने भी साइबर क्राइम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं से साझा की। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का सबसे उत्तम माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed