फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No bus queue shelter at main square of Kairu, passengers upset

Bhiwani News: कैरू के मुख्य चौक पर नहीं बस क्यू शेल्टर, यात्री परेशान

Fri, 29 Nov 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 29 Nov 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
No bus queue shelter at main square of Kairu, passengers upset
कैरू। भिवानी से बहल मार्ग पर बसे गांव कैरू के मुख्य चौक पर बस क्यू शेल्टर नहीं होने से यात्री परेशान हैं। कैरू के मुख्य चौराहे पर शिव चौक बना है।
विज्ञापन

चौक पर बीस गांवों के यात्रियों के लिए ठहराव है। मुख्य चौक से तोशाम हिसार, जूई बाढ़डा, देवराला, बहल, झुप्पा, लोहानी भिवानी जाने के लिए यात्री बस पकड़ कर अपने गंतव्य को जाते हैं। लेकिन यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए धूप, बारिश से बचाव के लिए किसी प्रकार का शेड परिवहन विभाग की तरफ से नहीं बनाया गया है।
इसके कारण लोग पेड़ों की छांव में व रोड के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। इसकी वजह से मार्ग पर चलने वाले तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। रोजाना इस बस ठहराव से हजारों की संख्या में यात्री व कॉलेज छात्र-छात्राएं अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करते हैं।
विज्ञापन

लंबे रूट की बसें तो बस क्यू शेल्टर नहीं होने की वजह से यहां रुकती नहीं है। सर्दी के मौसम में तो लोग कोहरे के बीच रोड के किनारे खड़े रहते हैं। दसके कारण बुजर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरू में सरकारी कार्यालय व महिला महाविद्यालय होने के कारण यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। सरकारी कार्यालय होने के कारण क्षेत्रवासियों का आवागमन रहता है। यात्रियों के लिए किसी प्रकार के सार्वजनिक शौचालय की सुविधा भी यहां नहीं है। इसके कारण महिला यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
शिव चौक पर बस का इंतजार कर रही सवारियों के लिए बैठने तक की जगह नहीं है। आखिरकार सवारियों को दुकानों पर लगी निजी कुर्सियों पर बैठना पड़ता है। महिला व बुजुर्गों से को लंबे समय तक खड़ा भी नहीं रहा जा सकता है। इसलिए सुविधाओं युक्त बस क्यू शेल्टर की आवश्यकता है।
- भवानी सिंह, ग्रामीण।

कैरू का शिव चौक चौराहे पर स्थित है। इसके कारण चारों दिशाओं में जाने के लिए लोग यहां से बस पकड़ते हैं। लेकिन यात्रियों के बैठने के लिए व इंतजार के लिए कोई जगह नहीं है। लोग रोड के किनारे खड़े रहते हैं। यात्रियों के बैठने के लिए सरकार ने बस क्यू शेल्टर बनाना चाहिए, ताकि यात्रियों को खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़े।
- पंकज शर्मा देवराला, यात्री।

कैरू में विभिन्न सरकारी सुविधा होने के बाद एक सुविधा का अभाव बना हुआ है। उसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भी है। दूर दराज से लोग आते हैं और वह बिना प्रतीक्षालय के रोड किनारे खुले में ही खड़े रहते हैं। इसलिए प्रशासन को ध्यान देना चाहिए ताकि यात्रियों को बस के इंतजार में एक सुरक्षित जगह मिल सकें।

- मनोज तंवर, ग्रामीण।
मामला संज्ञान में है। सीएम को पिछली योजना में दो-तीन बार बस क्यू शेल्टर का मांग पत्र सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं हुए। खंड होने के नाते यहां पर इस सुविधा का अभाव बना हुआ है। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से फिर मिल कर उनके समक्ष मांग को दोबारा रखेंगे।
- सुंदरपाल, सरपंच, ग्राम पंचायत कैरू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article