{"_id":"66d50670ccb87615600acef4","slug":"ninth-accused-of-robbery-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122485-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हाईवे पर पिस्तौल दिखा व्यापारियों को लूट के नौवें आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हाईवे पर पिस्तौल दिखा व्यापारियों को लूट के नौवें आरोपी को पकड़ा
Mon, 02 Sep 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने पिस्तौल दिखाकर हाईवे पर व्यापारियों को लूटने के मामले में नौवें आरोपी को जींद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे नौरंगाबाद टोल के पास दो गाड़ियों में सवार कई लोगों ने 25 अप्रैल को पिस्तौल दिखाकर कई व्यापारियों को लूटा था। इस दौरान रामगंज मोहल्ला निवासी मोबाइल व्यापारी भूषण से भी लाखों रुपयों की लूट हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया तो सीआईए प्रथम के सहायक उप निरीक्षक आनंद ने मामले की जांच की। मोबाइल फोन व्यापारी से पिस्टल प्वाइंट पर लाखों की लूट करने के नौवें आरोपी लोको कॉलोनी जींद निवासी राजेश को जींद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
नशे के लिए चुराया कल्टीवेटर, दो आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। सदर पुलिस ने गांव गुजरानी में खेत से ट्रैक्टर का कल्टीवेटर चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
गांव गुजरानी निवासी राजेंद्र ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 19 अगस्त को चोर उनके खेत में रखे तीन गर्डर और ट्रैक्टर का एक कल्टीवेटर चोरी कर ले गए। चोरी का केस दर्ज होने पर सदर पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने मामले की जांच की। अब इस आरोप में गुजरानी गांव के सुमित और साहित को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपी नशा करने के आदी बताए गए हैं। नशे की पूर्ति के लिए ही उन्होंने चोरी की। पुलिस ने आरोपियों से चार हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश जारी हुए।