{"_id":"608da6e58ebc3ed98a425216","slug":"nine-corona-positive-die-five-women-312-new-positive-found-bhiwani-news-rtk6068309158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच महिलाओं समेत नौ संक्रमितों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच महिलाओं समेत नौ संक्रमितों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार गंभीर होता जा रहा है। शनिवार को पांच महिलाओं समेत नौ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 228 तक पहुंच गया है। संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को312 नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 10327 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 1592 है। शनिवार को 264 ठीक भी हुए। अप्रैल माह में कोरोना वायरस ने खूब कहर बरपाया और मई माह की शुरुआत भी काफी चिंताजनक रही। शनिवार को नौ संक्रमितों ने दम तोड़ा, जो कि चिंता का विषय है। 1300 नए सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
इन्होंने तोड़ा दम
- बैंक कॉलोनी के व्यक्ति ने तोड़ा दम : बैंक कॉलोनी वासी 63 व्यक्ति की शुक्रवार का मौत हो गई। उन्हें 24 अप्रैल को बुखार हुआ था। 27 को ऑक्सीजनन का लेवल उनका 85 तक पहुंच गया था। उन्हें सांस और शुगर की भी समस्या थी।
- सांस में दिक्कत के बाद तोड़ा दम : देवसर के 55 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर 23 अप्रैल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 29 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- कुड़ल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम : कुड़ल गांव के 70 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। उन्हें फेफड़ों संबंधित भी समस्या थी। उन्हें 15 अप्रैल को हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 19 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालत में सुधार नहीं होने पर 23 अप्रैल को पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां 26 अप्रैल को निधन हो गया।
- प्रेमनगर के बुजुर्ग ने तोड़ा दम : प्रेमनगर के 76 वर्षीय कोरोना वायरस संक्रमित ने भी दम तोड़ दिया है। उन्हें 14 अप्रैल को बुखार हुआ था। जिसके बाद उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 24 अप्रैल को उनका निधन हो गया।
- कायला की महिला ने तोड़ा दम : गांव कायला की 40 वर्षीय महिला भी कोरोना वायरस के संक्रमण से जिंदगी की जंग हार गई। उन्हें तबीयत खराब होनेपर 27 अप्रैल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 30 अप्रैल की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
- सिप्पर की महिला ने तोड़ा दम: सिप्पर गांव की 65 वर्षीय ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। उन्हें 28 अप्रैल को बुखार हुआ था। जिसके बाद 29 अप्रैल को हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
- प्रेम नगर की महिला ने तोड़ा दम: गांव प्रेमनगर की 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने भी दम तोड़ दिया है। हाल वे विजय नगर कॉलोनी में रहती थी। 26 को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
- पेट में दर्द के बाद जच्चा ने तोड़ा दम : ढाणी खुशहाल की जच्चा ने भी पेट में दर्द के बाद दम तोड़ दिया। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। 28 को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।
बंद की गई कॉलोनी, लोगों में रही असमंजस की स्थिति
हांसी रोड पर हांसी गेट के पास अशोका रोड, विजय नगर की गलियां होते हुए डीसी कॉलोनी वाले मार्ग को जिला प्रशासन की ओर से बंद करवा दिया गया है। लोगों में शाम को अचानक हड़कंप मच गया कि यहां इतने कोरोना संक्रमित नहीं है, फिर भी क्यों बंद किया जा रहा है। बाद में पता चला कि यहां कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।
वर्जन:::
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखे और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। सुरक्षा में ही बचाव है और बाजारों में जाने से बचे, सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन