फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NGT officials inspected mining area in Khanak on pollution complaint

Bhiwani News: प्रदूषण की शिकायत पर खानक में एनजीटी अधिकारियों ने किया खनन क्षेत्र का निरीक्षण

Tue, 15 Oct 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
NGT officials inspected mining area in Khanak on pollution complaint
खानक में खनन क्षेत्र का निरीक्षण करती एनजीटी अधिकारियों की टीम।
तोशाम। राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल और हरियाणा ग्रीन ट्रिब्यूनल के अधिकारियों के संग तोशाम के एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन व विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने सयुंक्त रूप से खानक के खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। खनन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान टीम के अधिकारियों ने गांव खानक खनन क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के अनुसार जांच बारीकी से हर पहलू पर की गई।
विज्ञापन

खनन क्षेत्र के निरीक्षण निरीक्षण के उपरांत एसडीएम डॉ अशवीर सिंह नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि खानक पंचायत की वर्तमान सरपंच सुनीता देवी ने राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल को शिकायत दी है कि उनके गांव में प्रदूषण फैल रहा है।
विज्ञापन

उसी शिकायत के मद्देनजर मंगलवार को केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल और प्रदेश ग्रीन ट्रिब्यूनल के अधिकारियों के साथ खनन, वन, एचएसआईडीसी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से खानक गांव के खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के अनुसार खनन क्षेत्र में पैरामीटर की जांच भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed