फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New schemes are being implemented for farmers and cattle herders: Agriculture Minister

किसानों व पशुपालकों के लिए लागू की जा रही हैं नई-नई योजनाएं : कृषि मंत्री

Mon, 15 Jan 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 15 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
New schemes are being implemented for farmers and cattle herders: Agriculture Minister
भिवानी में कार्यक्रम में कृ​षि मंत्री जेपी दलाल को सम्मानित करते गणमान्य लोग। 
लोहारू। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है। किसानों व पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने किसानों से इफ्को द्वारा तैयार नैनो यूरिया व डीएपी का ड्रोन के माध्यम से प्रयोग करने व जहर मुक्त्त खेती करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल रविवार को क्षेत्र के गांव मिताथल, तिगड़ाना,बिधवान और सोहासंड़ा गोशालाओं में आयोजित कार्यक्रमों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मकर सक्रांति के पावन पर्व में गोशालाओं में कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल ने दान दिया। उन्होंने ग्रामीणों से भी गोशालाओं में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने गांव तिगड़ाना व सोहासंड़ा गोशाला में 11 लाख रुपये और मिताथल गोशाला में एक ट्रैक्टर देने की घोषणा की। गांव बिधवान गोशाला में 11 लाख रुपये और एक पानी का टैंकर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का हर संभव प्रयास है कि किसान और पशुपालकों का जीवन खुशहाल हो। इसके लिए सरकार द्वारा पशुपालन, बागवानी और मछली पालन में सब्सिडी पर आधारित अनेक योजनाएं हैं। कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि पॉली हाउस व नेट हाउस पर 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। भेड़-बकरी पालन के लिए 50 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। गोशालाओं में हरे चारे की गांठ बनाने की फैक्ट्री के लिए एक करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। पशुपालन मंत्री दलाल ने कहा कि जल्द ही पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने 70 गाड़ियों की खरीद कर ली है और 130 एंबुलेंस की और खरीद की जाएगी। तिगड़ाना कार्यक्रम में कृषि मंत्री दलाल को घोड़ों के रथ के माध्यम से गोशाला में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। कार्यक्रमों में कृषि मंत्री का पगड़ी व फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगड़ाना व सोहांसड़ा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान एसडीएम वीरेंद्र सिंह,एसडीएम अमित कुमार,तहसीलदार विक्रम,डीडीए डॉ विनोद फोगाट, डीडीएएच डॉ रविन्द्र सहरावत, डाॅ सुभाष व डॉ ईश्वर सिंह, थाना प्रभारी रमेश चंद्र, जिप की वाइस चेयरमैन सुनीता जांगड़ा, व मिताथल गोशाला के प्रधान महावीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed