फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New potato coming from Punjab, selling 15 rupees more than the old one

पंजाब से आ रहा नया आलू, पुराने से बिक रहा 15 रुपये ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
New potato coming from Punjab, selling 15 rupees more than the old one
सब्जीमंडी में पहुंचा पंजाब के नए आलू को ढेरी में लगाता सब्जी विक्रेता। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रसोई में खाने का स्वाद बढ़ाने और पौष्टिक भोजन बनाने के लिए बाजार में नया आलू आ गया है। भिवानी शहर की रोहतक गेट स्थित सब्जी मंडी में पंजाब से आलू आ रहा है, जिसका मूल्य पुराने आलू की अपेक्षा 15 रुपये अधिक है। सब्जी मंडी में नया आलू 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। जबकि पुराना आलू 25 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। वहीं दिनों गाजर, मटर, मूली, पालक सहित घीया की सब्जी बाजार में आई है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सबसे महंगे दाम में मटर जोकि 140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। जबकि बैंगन, घीया, पत्ता गोभी सबसे अधिक रियासतों के साथ 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। हालांकि पिछले कुछ से बढ़े सब्जियां के दामों में अब हल्की की गिरावट जरूर आई है, जिससे मध्यम वर्गीय लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है। सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता हंसराज, रमेश, सुनील ने बताया कि इन दिनों नया आलू पंजाब के होशियारपुर से आ रहा है। मंगलवार को मंडी में पहुंचे आलू की आढ़ती ने 49 किलोग्राम की बोरी औसतन 1200 रुपये में खरीदी थी, जिसकी प्रति किलो के हिसाब से कीमत 24.50 रुपये आई। हालांकि जिन आलू की गुणवत्ता कम थी, उसे रेट भी कम रहे।
विज्ञापन

-----------
सब्जियों के प्रति किलो के हिसाब से मूल्य
सब्जी मूल्य
टमाटर 25 से 30 रुपये
मिर्च 40 रुपये
शिमला मीर्च 40 से 50 रुपये
फूलगोभी 20 रुपये
पत्तागोभी 30 रुपये
घीया 20 रुपये
बैंगन 20 रुपये
नींबू 60 से 80 रुपये
लहसून 80 से 100 रुपये
खीरा 50 रुपये
गाजर 40 रुपये
मटर 140 रुपये
मूली 20 रुपये
प्याज 40 रुपये
पेठा 25 से 30 रुपये
नोट: ये दाम सब्जी मंडी में दुकानदार से प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed