फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New Electricity Corporation building to be constructed in Dhigawa at a cost of 2.25 crore.

Bhiwani News: ढिगावा में 2.25 करोड़ से बनेगा बिजली निगम का नया भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
New Electricity Corporation building to be constructed in Dhigawa at a cost of 2.25 crore.
बिजली निगम के नए भवन के लिए शुरू किया गया कार्य
ढिगावामंडी। लंबे समय से कार्यस्थल पर सुरक्षित जगह की बाट जोह रहे बिजली निगम कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने वाली है। ढिगावा में बिजली निगम के सब डिविजन कार्यालय के लिए करीब 2.25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नया भवन बनने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी वहीं कर्मचारियों को भी काम करने के लिए उचित माहौल उपलब्ध होगा। बिजली निगम के डाटा इंट्री ऑपरेटर संजय पूनिया ने बताया कि नए भवन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। बारिश के दौरान प्रांगण में जलभराव की समस्या को देखते हुए भवन को सड़क के स्तर से करीब आठ फीट ऊंचा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से बारिश के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है क्योंकि गांव और सड़क का बरसाती पानी निगम परिसर में जमा हो गया है। उन्होंने बताया कि नए भवन में बिजली निगम के सभी विंग एक ही छत के नीचे संचालित होंगे। इससे उपभोक्ताओं को अलग-अलग जगहों पर चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए भवन में एसडीओ कार्यालय, एलडीसी कक्ष, सीसी कक्ष, एसटीसी कक्ष, पांच जेई कार्यालय कक्ष, उपभोक्ताओं के लिए वेटिंग रूम, शौचालय सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।


सब डिविजन कार्यालय के नए भवन का कार्य शुरू हो गया है। पुराने भवन में काम करते हुए कर्मचारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर गांव के सरपंच धर्मवीर नेहरा से भी बातचीत की गई लेकिन पंचायत के पास भी कोई बड़ी बिल्डिंग नहीं है। -नारायण प्रकाश, एसडीओ सब डिविजन ढिगावामंडी।


काफी समय से डर के साये में काम कर रहे थे। अब नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है इससे कर्मचारियों के मन में बना डर समाप्त हो जाएगा। छत से मलबा गिरने के चलते कर्मचारियों को भय बना रहता था कि कोई घटना न घट जाए। जब नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा तो कर्मचारियों और उपभोक्ताओं दोनों को सहूलियत मिलेगी। -रणवीर, निगम कर्मचारी।



वर्षों से तंग जगह में काम करने को मजबूर थे। नया भवन बनने से न केवल काम में तेजी आएगी बल्कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान भी जल्द हो सकेगा। -जितेंद्र, निगम कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed