फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Netball championship trials on 9th

Bhiwani News: नेटबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 9 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Netball championship trials on 9th
भिवानी। 43वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की पुरुष और महिला टीमों के चयन के लिए 9 दिसंबर को हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई (सोनीपत) में ट्रायल स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 43वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 14 जनवरी तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित जीएमसी बालयोगी इनडोर स्टेडियम, गाचीबोवली में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। इसके लिए बेहतरीन खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण के उद्देश्य से यह विशेष ट्रायल कैंप आयोजित किया जा रहा है। बबीता दहिया ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया 9 दिसंबर को सुबह आठ बजे से हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) में शुरू होगी। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे कैंप में शामिल किया जाएगा जहां से अंतिम टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रायल के समय खिलाड़ियों को नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया (2025-26) की रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिप तथा आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉपी साथ लानी अनिवार्य होगी। ट्रायल या कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सोनीपत प्रभारी शबनम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed