{"_id":"679d288bc93307c252035ad8","slug":"neha-first-in-speech-alka-first-in-essay-writing-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-129313-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाषण में नेहा, निबंध लेखन में अलका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाषण में नेहा, निबंध लेखन में अलका प्रथम
Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
भिवानी। महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से भाषण, पोस्टर बनाओ एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में नेहा और निबंध लेखन में अलका प्रथम रहीं।
महाविद्यालय के प्रेस प्रभारी प्रो. जगवीर सिंह मान ने बताया कि भाषण में नेहा प्रथम, रीना द्वितीय एवं आंचल तृतीय रहीं। पोस्टर बनाने में नीरज प्रथम, रीना द्वितीय, तमन्ना तृतीय रहीं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अलका प्रथम, पिंकी द्वितीय एवं प्रोनिता तृतीय रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में पंकज शर्मा, डॉ. पारीशा एवं पूनम जोगपाल निर्णायक रहीं। पोस्टर बनाने में डॉ. विभा, प्रवेश एवं सरिता, निबंध लेखन में डॉ. कविता शर्मा, विनय रानी एवं योगमाया निर्णायक रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनजीत सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को नियमित पढ़ाई कर इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभातीं हैं।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मंजू बाला ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग कॉलेजों में छात्राओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रकोष्ठ के माध्यम से पूरे शैक्षणिक सत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है।