फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Negligence in hearing will not be tolerated, action will be taken if a complaint is received.

Bhiwani News: सुनवाई में कोताही बर्दाश्त नहीं, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Negligence in hearing will not be tolerated, action will be taken if a complaint is received.
पंचायत भवन में आयोजित जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में परिवादों की सुनवाई
भिवानी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतें सुनने के लिए फोन नहीं उठाने पर चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा मामला सामने आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उनके समक्ष 14 परिवाद रखे गए जिनमें से नौ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन

नया बाजार निवासी रंजना शर्मा की शिकायत थी कि वह 26 फरवरी को पेट दर्द की शिकायत पर आयुष अस्पताल में भर्ती हुई थी। चिकित्सकों ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। अस्पताल आयुष्मान पैनल पर होने के बावजूद उससे पैसे वसूले गए। इस पर मंत्री ने आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी विनोद को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। भिवानी निवासी भगवानदास के सीवर ठप होने संबंधी परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीवर लाइन ठप होने के मामले में कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों की कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा। भिवानी निवासी सुभाष के परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने पुलिस प्रशासन को जल्द उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। भिवानी के फैंसी चौक निवासी धर्मसिंह के निजी अस्पताल में उपचार में लापरवाही के चलते हुई मौत के मामले में बोर्ड गठित कर 15 दिन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह हनुमान गेट निवासी संतोष के बेटे की मौत के मामले में कष्ट निवारण समिति की दो महिला सदस्यों को कमेटी में शामिल कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। भिवानी निवासी केके वर्मा के महम रोड पर पौधरोपण से संबंधित परिवाद पर वन विभाग को पर्याप्त संख्या में पौधे लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र में सफाई पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मंत्री ने भिवानी निवासी भगवानदास के औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और नगर परिषद अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी प्रदूषण फैलाने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि समस्या समाधान की बजाय विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब, 11 माह से गायब है इकलौता भाई...
जीतूवाला जोहड़ निवासी उषा ने मंत्री से कहा कि उसका इकलौता भाई पिछले 11 माह से लापता है और अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उषा ने बताया कि भाई राजेश 29 जून 2025 को स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इस मामले में उसके चार दोस्तों पर भी आरोप लगे थे। पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट भी करा चुकी है। मंत्री ने मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मात्र 30 मिनट दी जा रही आपूर्ति, टेल के घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी
डीसी कॉलोनी निवासी रवि शर्मा और क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी में मात्र 30 मिनट पानी सप्लाई दिए जाने की शिकायत रखी। उन्होंने बताया कि कम समय की वजह से टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता और सप्लाई का समय बढ़ाने की मांग की। मंत्री राजेश नागर ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नए बोर कराने, पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पुरानी मोटरों को बदलने और सप्लाई का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मूलचंद मंदिर के सामने वाली गली में बने गड्ढे को तुरंत दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए।


अनाज वितरण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी : नागर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने राशन वितरण प्रत्येक माह की 10 तारीख तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के पास आने वाली सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। बैठक में भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, डीसी साहिल गुप्ता और प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed