{"_id":"615b558e8ebc3e6248567d71","slug":"negligence-can-break-the-safety-cycle-of-the-first-dose-bhiwani-news-hsr6135807139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही तोड़ सकती है पहली डोज का सुरक्षा चक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही तोड़ सकती है पहली डोज का सुरक्षा चक्र
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन अभियान पर जोर दे रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना के केस कम होने पर लोग वैक्सीनेशन अभियान में अब रुचि नहीं दिखा रहे। आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ पता चल रहा है कि लाभार्थी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से बच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेशन अभियान के बावजूद लोग अब टीकाकरण को अधिक गंभीरता से नहीं ले रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में 855732 लाभार्थियों को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य लिया था। विभाग ने साढ़े नौ माह में 703562 को पहली डोज लगाई है, जोकि कुल लक्ष्य का 82 फीसदी है। वहीं अगर दूसरी बात की बात करें तो विभाग ने महज 234491 को दूसरी डोज लगाई है, जोकि महज 27 फीसदी है। इसमें सामने आया है कि दूसरी डोज लगवाने की अवधि पूरी हो जाने के बावजूूद भी लोग दूसरी डोज से बच रहे हैं। पिछले माह स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर को बार-बार फोन करके दूसरी डोज लगाई दी।
जिले में टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। विभाग ने अब तक 703562 को पहली और 234491 को दूसरी डोज लगाई है। इनमें स्वास्थ्यकर्मियों को 5647 पहली और 5359 को दूसरी डोज लगाई है। वहीं फ्रंट लाइन वर्कर में 5131 को पहली और 4779 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 429447 को पहली और 83115 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 148603 को पहली और 68797 को दूसरी डोज लगी है। वहीं जिले में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों में 114734 को पहली और 72441 को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी : विशेषज्ञ
नागरिक अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. यमन गुप्ता ने बताया कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन के लिए सरकार द्वारा जो समय निर्धारित किया गया है, उसकी समय पर उनकी दोनों डोज लगवाएं। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए वैक्सीन बनाई गई है, जोकि पूरी तरह सुरक्षित है। जो लोग दूसरी डोज लगवाने में लापरवाही कर रहे हैं, ये बहुत गलत है। इससे वैक्सीन की पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा।
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन अभियान में जुटा हुआ है। फिलहाल 145 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान जारी है। वैक्सीनेशन अभियान के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। आमजन से अपील है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं, ताकि वे पूरी तरह सुरक्षित रहे। जिले में सात लाख से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, नागरिक अस्पताल।