फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Neetu punches in Birmingham, family and villagers swing in Dhanana

खेल: बर्मिंघम में चले नीतू के मुक्के, धनाना में झूमे परिजन व ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Neetu punches in Birmingham, family and villagers swing in Dhanana
भिवानी। इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस ने क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड की मुक्केबाज को 5-0 से एकतरफा हराकर सेमीफाइनल की टिकट पक्की की है। इस मैच के बाद मुक्केबाज नीतू ने पदक पक्का कर लिया है। उसकी जीत पर गांव धनाना में उसके परिजनों और ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। अब छह अगस्त को उसका सेमीफाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

नीतू के कोच जगदीश सिंह और परिजनों ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नीतू कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक के साथ वतन लौटेंगी। वहीं बुधवार को हुए मैच में नीतू ने एकतरफा कर दिया, जिसके सामने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज टिक नहीं पाई। कोच जगदीश सिंह, कमल प्रधान, पिता जयभगवान, ताऊ रणबीर प्रधान ने नीतू के बेहतरीन प्रदर्शन पर खुशी जताई।
विज्ञापन

नीतू ने बनाई मुक्केबाजी में अलग पहचान
जिले के गांव धनाना निवासी नीतू घनघस (21) ने वर्ष 2012 में भिवानी में कोच जगदीश के पास ट्रेनिंग शुरू की थी। मेहनत के बल पर वह आज इस मुकाम पर पहुंची है। 48 किलो भारवर्ग की बॉक्सर नीतू सीबीएलयू से एमपीएड की पढ़ाई कर रही है। मुक्केबाजी में महज 10 साल के सफर में नीतू ने गांव की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू घनघस की प्रमुख उपलब्धियां
वर्ष-2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप गोवाहटी में स्वर्ण पदक।
वर्ष 2018 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
वर्ष-2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
वर्ष 2022 में सोफिया बुल्गारिया में हुए स्ट्रेडजा कप इटली की खिलाड़ी हो हराकर जीता स्वर्ण पदक।
नीतू की एकाग्रता और फुर्ती है विशेष खूबी
कोच जगदीश सिंह ने बताया कि नीतू सामने वाले खिलाड़ी के खेलने के तरीके को एकाग्रता से देखती है, जिसके बाद जब सामने वाला मुक्केबाज उसे पंच लगाने आता है तो नीतू उससे पहले उसे पंच लगा देती है। ऐसे में नीतू की एकाग्रता और फुर्ती उसमें विशेष खूबी है, जिससे उसने मुक्केबाजी में अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed