फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Need to save young generation from drugs

युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की जरूरत: महंत राजेंद्र दास महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Need to save young generation from drugs
बहल के जीडीसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे महंत राजेंद्र दास महाराज को सम्मानित करते स? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सीबीएलयू एवं उच्चतर शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में जीडीसी कॉलेज बहल में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता तपोभूमि जटेला धाम आश्रम माजरा के महंत राजेंद्र दास महाराज ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे अधिक युवा देश है। देश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में लगभग 37 करोड़ युवा शक्ति है जोकि विश्व में सर्वाधिक है। इस युवा शक्ति को नशे से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज भारत स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ रहा है। युवा नौकरी के पीछे भागने की बजाय स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनकर दूसरों के लिए रोजगार पैदा करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र के सामाजिक एवं ग्रामीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा हमारे वीर सपूतों एवं शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानें। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने माता पिता, गुरुजनों, बड़े बुजुर्गों का सम्मान एवं सेवा करें। देश के युवा अपनी बहन बेटियों का सम्मान एवं सुरक्षा करें। कार्यक्रम में डीन एवं कोआर्डिनेटर डॉ. सुरेश मलिक, सह समन्वयक डॉ. आशा पूनिया ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। डॉ. आशा पूनिया ने महंत राजेंद्र दास महाराज का जीवन परिचय दिया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ सुरेश मलिक ने महंत राजेंद्र दास महाराज द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीआरसीएम संस्थान निदेशक डॉ. एसके सिन्हा, पीआरए ऋषि शर्मा, सीएफओ मनीष खत्री, डॉ. समुंद्र, डॉ. आरएस मुजाल्दा उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed