फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Need to continue working on mental health for adolescents

सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Need to continue working on mental health for adolescents
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रांगण में स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल में किशोर बच्चों के लिए मनोवैज्ञानिक प्रेरणा प्रदान करने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यातिथि डॉ. वीपी यादव ने कहा कि भावनात्मक तथा मानसिक स्वास्थ्य पर निरंतर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान बाल परामर्श और कल्याण केंद्र की स्थापना की गई। यह भिवानी शहर का पहला, भिवानी जिले का दूसरा व हरियाणा में 143वां केंद्र है। मुख्यातिथि डॉ. वीपी यादव ने कहा कि मनोवैज्ञानिक परामर्श सेवाएं निश्चित तौर पर बच्चों के भविष्य निर्माण तथा सुखद जीवन यापन में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। हमारी उम्र के साथ-साथ हमारा दिमाग भी बढ़ता है, जिससे नए विचार मन में उत्पन्न होते हैं। मुख्य वक्ता डिविजनल चाइल्ड वेलफेयर ऑफिसर रोहतक अनिल मलिक ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। बोर्ड अध्यक्ष ने 11वीं कक्षा के छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा के माध्यम से प्राप्त टैबलेट भी वितरित किए। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ओम प्रकाश, स्कूल प्राचार्य राम सिंह, रचना मुटरेजा राम प्रकाश शर्मा, त्रिपति, प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed