फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nearby villages and people's representatives mobilized to demand the dumping yard out of the city

Bhiwani News: डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर करने की मांग को लेकर लामबंद हुए आसपास के गांव और जनप्रतिनिधि

Mon, 31 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 31 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nearby villages and people's representatives mobilized to demand the dumping yard out of the city
​भिवानी: डंपिंग प्वाइंट को दादरी रोड से अन्य जगह पर ​शिफ्ट करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे वि
भिवानी। रविवार को चोगामा खाप, पर्यावरण प्रहरी सोसायटी व अन्य जनसंगठनों ने ऑटो मार्केट के पास कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में धरना दिया। धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि व संगठन सदस्यों ने डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर ले जाने की मांग की। वहीं बवानीखेड़ा, लोहारू, चरखी दादरी का कूड़ा लाकर यहां डालने का पुरजोर विरोध किया। नगर परिषद ने शहर के दादरी रोड डंपिंग यार्ड पर अगले 22 सालों तक अन्य शहरों का कूड़ा यहां लाकर निस्तारण का काम कंपनी को अलॉट कर दिया है। कंपनी को प्लांट लगाने के लिए 24 एकड़ भूमि भी लीज एग्रीमेंट पर दी गई हैं, बावजूद इसके कूड़े पर रार बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहरी निकाय विकास विभाग ने क्लस्टर स्तर पर कूड़ा निस्तारण का कार्य श्रीश्याम कंपनी के नाम आगामी 22 साल के लिए अलॉट किया है। ये कार्य करीब चार माह पहले ही अलॉट हो चुका था, मगर डंपिंग यार्ड के अंदर पहले से ही तुलसियान कंपनी कचरा निस्तारण का काम कर रही है, जबकि नई कंपनी को 24 एकड़ भूमि नगर परिषद ने लीज पर अलाॅट भी कर दी है, मगर ये जगह अभी खाली नहीं है। ऐसे में नई कंपनी को प्लॉट लगाने के लिए खाली जगह की दरकार है, जबकि अगस्त में तुलसियान कंपनी का अनुबंध भी पूरा हो जाएगा। मगर तुलसियान कंपनी ने अभी 50 फीसदी कूड़े का निस्तारण नहीं किया है। इस वजह से कई टन कचरे के ढेर लगे हैं। ये ढेर डंपिंग यार्ड के गेट तक आने को हैं। प्रशासन भी पुरानी कंपनी को डंपिंग यार्ड के अंदर मौजूद पुराने कचरे का निस्तारण किए जाने की हिदायतें दे चुका है। जिसकी एवज में 40 फीसदी भुगतान भी कंपनी का रोका गया है। नई कंपनी के सामने मुसीबत यह है कि उसे अभी तक प्लांट लगाने के लिए खाली जगह नहीं मिली है कि इस दौरान विरोध का नया बखेड़ा खड़ा हो गया। अब प्रशासन के अधिकारी भी दुविधा में हैं कि क्लस्टर स्तर पर कचरा निस्तारण का काम शुरू कराए या नहीं।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष कमेटी बनाई, अनिश्चित धरने के लिए एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
ऑटो मार्केट के समीप धरने पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से अन्य शहरों का कूड़ा यहां लाकर डालना लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डालेगा। वहीं आसपास के गांवों को भी भारी समस्या होगी। इसी मुद्दे को लेकर एक संघर्ष कमेटी बनाई गई और निर्णय लिया कि धरना अनिश्चित चलाया जाएगा। सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया जाएगा। यदि प्रशासन और सरकार ने डंपिंग यार्ड यहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया तो सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। शहर व गांवों में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। किसी भी सूरत में बाहर का कचरा नहीं आने देंगे।

---------------------------------



ये रहे धरने पर मुख्य रूप से मौजूद
विरोध धरने में चौगामा खाप के प्रधान रामकिशन हलवासिया, कामरेड ओमप्रकाश, देवसर के सरपंच संजय देवसरिया, हालवास सरपंच मुकेश सिंह, दूसरे सरपंच प्रतिनिधि सोमबीर, पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद संदीप यादव, पार्षद कृष्ण, किसान सभा से कामरेड ओम प्रकाश, जाटू खाप से वीरेन्द्र किरोड़ी, बजरंग बहलिया अनाज मंडी, बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ,रणधीर सिंह , पवन ठाकुर , सुरेन्द्र मास्टर , नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह , सुरेंद्र तंवर, अमन राघव , गोविन्द पुरा सरपंच बीर सिंह , रेहड़ी फुटपाथ यूनियन प्रधान रामनिवास शर्मा, आरके शर्मा, युवा नेता धीरज सिंह, अजय हलवासिया, जागेराम बोहरा, रामबीर सिंह मौजूद रहे। इन प्रतिनिधियों ने धरने को अपना समर्थन भी दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed