{"_id":"6a4c074ca0f96a41dd000517","slug":"natural-and-traditional-farming-boosting-agricultural-development-mp-bhiwani-news-c-125-1-bwn1017-153549-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राकृतिक व पारंपरिक खेती से कृषि विकास को मिल रहा बढ़ावा : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राकृतिक व पारंपरिक खेती से कृषि विकास को मिल रहा बढ़ावा : सांसद
विज्ञापन
अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते सांसद धर्मबीर सिंह।
भिवानी। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों, योजनाओं और प्राकृतिक खेती के कारण देश में कृषि विकास को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। वे सोमवार को अपने निज निवास पर लोकसभा क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याएं जनसंवाद के तहत सुन रहे थे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, ड्रिप इरिगेशन, स्मार्ट खेती और जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में किसान क्रेडिट कार्ड, ई-नाम और एग्री स्टार्टअप जैसी पहलों से कृषि क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना है और वर्ष 2022 में शुरू किए गए इस संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। सांसद ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत के विकास की नींव किसान हैं और सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की संकल्पना में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।