फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   National Taekwondo player who went to bathe in the canal drowned and death

नहर में नहाने गया नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
National Taekwondo player who went to bathe in the canal drowned  and death
अमित की फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जूई नहर में नहाने के लिए गया पालुवास निवासी नेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी तैरना नहीं आने के कारण डूब गया। साढ़े 21 घंटे तक सर्च अभियान चलाने के बाद खिलाड़ी का शव ढूंढा जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पालुवास निवासी 18 वर्षीय अमित राजीव कॉलोनी निवासी अपने दोस्त वीरभान और नवीन के साथ बुधवार दोपहर में नहाने के लिए जूई नहर पर गया था। अमित को तैरना नहीं आता था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नहर में बह गया। जानकारी के अनुसार वीरभान ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगाई। अमित ने डूबने से बचने के लिए वीरभान को पकड़ लिया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वीरभान उसे और खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वह उसके हाथ से छूट गया। वीरभान तैरकर नहर से बाहर आ गया। इसके बाद उसने पुलिस और अमित के परिवार को इसकी सूचना फोन पर दी। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी संदीप सिहाग अपनी टीम के साथ नहर पर पहुंचे और अमित की तलाश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

नहर के पानी को करवाया बंद
पुलिस को जब पता चला कि युवक नहर में बह गया है तो तुरंत गोताखोरों से संपर्क किया गया और उनको सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित नहर के पुल पर बुलाया गया। दोपहर तीन बजे तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर के पानी को बंद करवाया गया। नहर का पानी कम होने में काफी समय लग गया और देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा। वीरवार सुबह ही तलाशी अभियान फिर से शुरू कर दिया गया। दोपहर साढ़े 12 बजे हांसी रोड स्थित पुल के नीचे अमित का शव फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताइक्वांडो का बेहतरीन खिलाड़ी था
अमित के भाई पुनीत ने बताया कि अमित ताइक्वांडो खेलता था। लगभग एक सप्ताह पहले ही वह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर लाया था। पूरा परिवार खुश था। पुनीत ने बताया कि जिला और राज्य स्तर पर भी अमित ने कई मेडल जीते हैं। वह हमेशा कहता था कि एक दिन मैं देश के लिए मेडल लेकर आऊंगा। पूरा परिवार भी उसका मनोबल बढ़ाता था। किसी ने सोचा नहीं था कि अमित इस तरह से उनके बीच से चला जाएगा। अमित के जाने से पूरा परिवार एकदम टूट सा गया है।
इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई
जैसे ही युवक के नहर में बह जाने की सूचना मिली, तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा गया। वीरवार को शव बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। दिनोद रोड के पास भी नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसका भी पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विद्यानंद, थाना प्रभारी, सदर भिवानी।
दिनोद रोड के पास नहर में बहा व्यक्ति
भिवानी। दिनोद रोड के पास नहर में नहाने के लिए उतरे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। इस मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

बृजवासी कॉलोनी निवासी मुकेश बुधवार शाम को दिनोद रोड के पास नहाने के लिए नहर पर गया था। नहर में नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह वापस नहीं आ सका और डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।

जूई नहर से युवक का शव निकालते पुलिसकर्मी। संवाद

जूई नहर से युवक का शव निकालते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed