फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Napa administration became strict on defaulter tenants in Loharu

लोहारू में डिफाल्टर किरायेदारों पर सख्त हुआ नपा प्रशासन, कई दुकानों को किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Napa administration became strict on defaulter tenants in Loharu
लोहारू सूरजगढ़ रोड पर डिफाल्टर किरायेदारों की दुकानों पर ताला जड़ते हुए नपा अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
लोहारू। नगरपालिका की दुकानों में कई वर्षों से बैठे डिफाल्टर दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को नपा सचिव प्रदीप जैन और जेई कृष्ण कुमार की टीम ने विशेष अभियान चलाया और कई वर्षों से दुकान के किराया नहीं अदा करने वाले दुकानों के ताले लगा दिए। नपा के इस अभियान से डिफाल्टर दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। इस दौरान कई डिफाल्टरों ने मौके पर ही अपना बकाया भुगतान किया जबकि कइयों ने एक से दो दिन का समय मांगा।
विज्ञापन

नपा ने अपनी इस कार्रवाई के दौरान करीब अढ़ाई लाख रुपये से अधिक का किराया वसूल किया। जबकि 47 डिफाल्टर किरायेदारों पर नपा का 22 लाख रुपये से अधिक का किराया बकाया है। नपा सचिव प्रदीप जैन ने कहा कि दुकानों का बकाया किराया वसूलने के लिए नगरपालिका ने कमर कस ली है। लोहारू नगरपालिका सचिव प्रदीप जैन ने बताया कि शहर में नगरपालिका की 110 दुकानें हैं जो किराये पर दी हुई है। उन्होंने बताया कि इन किरायेदारों में से करीब 47 ऐसे डिफाल्टर किरायेदार हैं, जो कई वर्षों से किराया जमा नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिफाल्टर किरायेदारों पर नगरपालिका का करीब 22 लाख रुपये से अधिक का किराया बकाया है। प्रदीप जैन ने बताया कि इन दुकानदारों को 7 दिन का समय देते हुए तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। जिन दुकानदारों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया था, उन दुकानों के बाहर नोटिस चिपकाए गए थे। लेकिन तीन बार नोटिस देने के बाद भी इन डिफाल्टर किरायेदारों ने अपना बकाया जमा नहीं करवाया। जिसके चलते बुधवार को अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर ताले जड़ दिए गए है। जिनमें से कइयों ने मौके पर ही अपनी बकाया राशि जमा करवाई है, जबकि कई दुकानदारों ने एक दो दिन में अपना बकाया किराया जमा करवाने की मोहलत मांगी है।
विज्ञापन

दो दिन में राशि जमा नहीं हुई तो दुकान खाली करा फर छोड़ी जाएगी बोली
डिफाल्टर दुकानदारों के रवैये से गुस्साए नपा सचिव प्रदीप जैन ने मौके पर ही कहा कि जो भी डिफाल्टर दुकानदार दो से तीन दिन में अपना बकाया किराया अदा नही करेगा, उन दुकानों को खाली कराके उनकी पुन: बोली लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नपा प्रशासन डिफाल्टर किरायेदारों के साथ सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed