भिवानी। भिवानी बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने तोशाम के वकीलों के समर्थन में शुक्रवार को हड़ताल की। वकीलों ने कामकाज बंद किया और कोर्ट के कार्य का बहिष्कार किया। तोशाम बार में वकीलों को लिटीजेंट हॉल में बैठने की जगह न देने पर तोशाम बार एसोसिएशन के वकील हड़ताल पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी पैरेंटल बार में संदेश भेजकर भिवानी बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया को अपनी समस्या से अवगत करवाया और भिवानी कोर्ट में भी हड़ताल करने का आग्रह किया। उनकी समस्या को देखते हुए भिवानी बार एसोसिएशन ने हड़ताल का फैसला लिया शुक्रवार को सभी वकील हड़ताल पर रहे इस मौके पर सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि वकीलों को बैठने के लिए जगह न देने समझ से परे है। जबकि कोर्ट के उद्घाटन समारोह पर वकीलों को कहा गया था कि जब तक वकीलों के चेंबर तैयार नहीं हो जाते तब तक उन्हें लिटिगेंट हॉल में बैठने को जगह दी जाएगी, परंतु अब तक उन्हें बैठने को जगह नहीं दी गई। जिससे परेशान होकर वकील हड़ताल पर चले गए हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि भिवानी बार एसोसिएशन तोशाम के अधिवक्ताओं के साथ है। इस अवसर पर नरेंद्र, संजय मेहता, अरविंद, नरेंद्र भालोठिया, मुकेश गुलिया, परमजीत, पीयूष वर्मा, सुरजीत सैनी, ओमपाल पोटलिया, अजय वर्मा, सतीश, सुधीर, सचिन, पवन गौतम सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।