फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: घर में आए मेहमान ने पत्नी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, घटना से आहत पति ने लगाया फंदा

Fri, 03 Feb 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
NA
लोहारू (भिवानी)। लोहारू में एक घर में आए मेहमान ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने व उठाने की धमकी दी। इस घटना से आहत होकर महिला के पति ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लोहारू सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म का प्रयास व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति मूलरूप से हिसार के तलवंडी निवासी है। उनकी दो संतानें, एक लड़की शादीशुदा व एक लड़का अविवाहित है। पिछले करीब दस साल से वे लोहारू में मकान बना कर रह रहे हैं। एक फरवरी को उनके घर पर तलवंडी निवासी रामस्वरूप आया। उस समय सभी सदस्य घर पर थे। रात को खाना खाने के बाद रामस्वरूप उसके पति के साथ छत पर सोने के लिए चला गया। देर रात के समय रामस्वरूप नीचे आया और उसके साथ दुष्कर्म बनाने का प्रयास किया। आवाज सुनकर महिला का पति नीचे आ गया और रामस्वरूप को समझा बुझाकर अपने साथ ले गया। अगली सुबह आरोपी उसे उठा ले जाने की बात कहकर घर से चला गया। धमकी से महिला का पति मानसिक रूप से परेशान हो गया और सोने की बात कहकर कमरे में चला गया। दोपहर करीब तीन बजे जब उसका बेटा स्कूल से आया तो उसके पति ने कमरा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो उसके पति का शव पंखे पर लगे फंदे पर लटक रहा था। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इस संबंध में मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
- एसआई विरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, लोहारू पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed