फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: निजी अस्पताल की लापरवाही पर नेगलिजेंस बोर्ड ने दिया अंतिम बार नोटिस

Mon, 30 Jan 2023 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 30 Jan 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
NA
भिवानी। सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हनुमान प्रसाद गुप्ता के परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से निजी अस्पताल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग के नेगलिजेंस बोर्ड निजी अस्पताल की लापरवाही पर अंतिम बार नोटिस दिया है।
विज्ञापन

लोहारू रेलवे फाटक के पास रहने वाले पीयूष गुप्ता ने बताया कि उनके पिता हनुमान प्रसाद गुप्ता की मृत्यु इलाज में लापरवाही की वजह से पिछले साल सात नवंबर को हो गई थी। पीयूष के मुताबिक, तबीयत नासाज होने के बाद पांच नवंबर 2022 को अपने पिता को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल संचालक ने उन्हें बताया कि उनके अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं, चिंता की कोई नहीं है। पीयूष ने बताया कि इलाज में लापरवाही की वजह से सात नवंबर की अल सुबह उनके पिता की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल संचालक से डेथ समरी की मांग की तो यह कहते हुए डेथ समरी देने से मना कर दिया कि हम यह दस्तावेज नगर परिषद को देंगे, आपको नहीं दे पाएंगे। इसके बाद निजी अस्पताल की लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के अलावा एसपी से की तो यह मामला स्वास्थ्य विभाग के नेगलिजेंस बोर्ड को सौंपा गया। पीयूष ने बताया कि नेगलिजेंस बोर्ड ने आरोपी निजी अस्पताल के संचालक के अलावा इसी अस्पताल के एक चिकित्सक को नोटिस भेजकर दस्तावेजों के साथ जांच में शामिल होने को कहा गया। लेकिन, चार नोटिस भेजने के बाद भी आरोपी निजी अस्पताल के संचालक व चिकित्सक जांच में शामिल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि चौथे नोटिस में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि आगामी 31 जनवरी को नेगलिजेंस बोर्ड के समक्ष पेश नहीं हुए तो एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed