फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mustard purchase account opened in Bhiwani Mandi

Bhiwani News: खरीद शुरू होने के दस दिन बाद भिवानी मंडी में खुला सरसों खरीद का खाता

Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mustard purchase account opened in Bhiwani Mandi
​भिवानी की चारा मंडी में सरसों की खरीद करते एचडब्लयूसी के अ​धिकारी। 
भिवानी। सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के दस दिन बाद जिला मुख्यालय की मंडी में आवक के साथ ही खरीद का खाता भी खुल गया। मंगलवार को भिवानी की चारामंडी में सात किसानों ने गेट पास कटवाए और 140 क्विंटल सरसों की आवक हुई। हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के अधिकारियों ने नेफेड की खरीद के लिए सरसों की बोली कराई।
विज्ञापन

इसमें पांच किसानों की पहले दिन 98 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई। जबकि अब तक तोशाम और बवानीखेड़ा मंडी में ही किसानों की सरसों खरीद कराई गई थी।
फसल कटाई के साथ-साथ अब सरसों की मंडियों में आवक शुरू हो गई है। भिवानी जिला मुख्यालय की चारा मंडी सहित 11 मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद कराई जानी है। लेकिन अब तक तीन से चार मंडियों में ही किसानों की सरसों खरीद शुरू हो पाई है। जबकि अन्य मंडियों में तो अभी तक खरीद का खाता भी नहीं खुला है।
विज्ञापन

हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के अधिकारियों ने आढ़तियों के खरीद के बहिष्कार के बावजूद बाहर से बनाए गए दो हैंडलिंग एजेंटों के सहारे ही पहले दिन चारामंडी में सरसों की सरकारी खरीद कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूरु बंसल का कहना है कि बवानीखेड़ा सोसाइटी आढ़तियों पर 25 लाख सिक्योरिटी की शर्त थोप रही है। आढ़तियों ने इसी के चलते नेफेड द्वारा सरसों की सरकारी खरीद का बहिष्कार किया हुआ है। अगर अधिकारी बिना शर्त खरीद कराते हैं तो हैंडलिंग एजेंट सरसों की सरकारी खरीद में सहयोग के लिए तैयार हैं।

--------
मंगलवार को भिवानी की चारामंडी में पांच किसानों की 98 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद कराई गई है, जबकि तोशाम और बवानीखेड़ा मंडियों में पहले से ही खरीद चल रही है। फिलहाल आवक बहुत कम हैं, जो किसान मंडी पहुंच रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह से सुखाकर लेकर आएं, ताकि खरीद के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
-निरीक्षक गुरुप्रकाश, इंचार्ज, खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed