{"_id":"67cb20957935704032077a61","slug":"mustard-procurement-will-start-from-march-15-in-bhiwani-district-dc-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130990-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी जिले में 15 मार्च से शुरू होगी सरसों की खरीद : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी जिले में 15 मार्च से शुरू होगी सरसों की खरीद : डीसी
Fri, 07 Mar 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 07 Mar 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। डीसी महावीर कौशिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में सरसों व गेहूं की खरीद प्रबंधन बारे संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरसों खरीद प्रक्रिया में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू होगी। जिले में भिवानी मंडी के अलावा बवानीखेड़ा, लोहारू, तोशाम, सिवानी, ढिगावा, जूई, बहल मंडी में सरसों की खरीद कार्य किया जाएगा। इसके अलावा गांव धनाना, चांग, खरक, कैरू में खरीद केंद्र स्थापित किया गया है। सरकार की ओर से सरसों का भाव 5950 रुपये तथा गेहूं का भाव 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरसों में किसी भी तरह की मिक्सिंग नहीं होनी चाहिए। सरसों में किसी भी तरह की मिलावटी नहीं होनी चाहिए। अगर मिलावटी सरसों मिलती है तो आढ़ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और लाइसेंस को रद्द कर उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में उपायुक्त कौशिक ने मंडी अधिकारियों को सख्त से निर्देश दिए कि खरीद के दौरान जिला में स्थापित मंडियों में किसानों के समक्ष जैसे बिजली-पानी, शौचालय व टोकन सहित अन्य किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। कुछ दिनों में गेहूं, सरसों व चना फसल खरीद का कार्य शुरू हो रहा है। ऐसे में जिले की सभी अनाज मंडी व खरीद केंद्र पर समुचित प्रबंध किए जाएं।
डीसी ने कहा कि निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही किसान मंडियों में अपनी फसल लेकर आएंगे। फसल खरीद के बाद मंडी से फसल का उठान भी साथ-साथ होना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीद के दौरान पर्याप्त संख्या में बारदाना भी होना चाहिए। यदि बारदाना कम है तो उसके बारे में उच्चाधिकारियों से संपर्क करें।
फसल के उठान के लिए पर्याप्त संख्या में ट्रांसपोर्टेशन हो। इसी प्रकार से उचित गोदाम की व्यवस्था हो। यदि अपने जिले में व्यवस्था कम है तो नजदीकी जिलों से संपर्क किया जाए। आढ़तियों के पास तिरपाल, इलेक्ट्रिक झरना, वजन, पर्याप्त लेबर और बारदाना सिलने के लिए समुचित संख्या में सिलाई मशीन होनी चाहिए।
डीसी ने निर्देश दिए कि मंडियों में मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल ही सरकारी खरीद पर होगी। सरकार के निर्देशानुसार फसल की खरीदारी टोकन के हिसाब से होगी। उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि दूसरे राज्य से लगते हुए सभी बार्डर पर नाके लगवाए और पुलिस को तैनात कर चेकिंग की जाए ताकि बाहर से अवैध सरसों जिला के अंदर न आ सकें। इस दौरान भिवानी एसडीएम महेश कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, एसडीएम सिवानी विरेंद्र सिंह, एसडीएम तोशाम डॉ. अशवीर नैन, श्याम सुंदर, डीएम हैफैड पुनीत पंघाल, डीएम वेयर हाउस दिलबाग गिल, डीएफएसओ अनिल कालड़ा सहित सभी मंडियों के सचिव मौजूद थे।