{"_id":"66f301f3c4ae0db8430c8886","slug":"municipal-council-vehicles-will-motivate-people-to-vote-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123530-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे नगर परिषद के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे नगर परिषद के वाहन
Tue, 24 Sep 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के हुडा मैदान से नप वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने मंगलवार को नगर परिषद के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन घर-घर से कचरा उठाते समय लोगों को अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी नागरिक आचार संहिता का पालन करें।
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अभियान के तहत मंगलवार को हुडा पार्क में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीसी ने मौके पर मौजूद लोगों से अधिकतम मतदान करने की अपील की। डीसी ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 75 प्रतिशत से अधिक मतदान करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी स्टैंड रखे गए हैं। स्वीप गतिविधियों के साथ स्कूल-कॉलेजों के युवाओं को भी जोड़ा जा रहा है।
इन युवाओं से अपने कॉलेजों और स्कूलों के मंच पर नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियों में भाग लेकर मतदाताओं को पांच अक्तूबर के दिन मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वीप जागरूकता कार्यक्रम कई स्थानीय लोगों ने भी सेल्फी ली। इस दौरान सीटीएम विपिन कुमार, नप के ईओ राजाराम, विकास देशवाल, श्री श्याम कूड़ा प्रबंधन कंपनी के प्रतिनिधि नीरज, पुरुषोत्तम मौजूद रहे।