फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal Council removed 250 tonnes of garbage under police protection.

Bhiwani News: पुलिस सुरक्षा में नगर परिषद ने उठाया 250 टन कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council removed 250 tonnes of garbage under police protection.
शहर में कचरा उठान के लिए जाते ऑटो टिप्पर।
भिवानी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 20वें दिन भी जारी रही। इस बीच जिला प्रशासन और नगर परिषद ने संबंधित एजेंसी के कर्मचारियों की मदद से पुलिस सुरक्षा में सर्कुलर रोड सहित शहरभर में करीब 250 टन कचरा उठवाया।
विज्ञापन

कूड़ा उठाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आगे पुलिस की पायलट गाड़ी चलती रही और कूड़ा उठान के दौरान मौके पर भी पुलिस बल तैनात रहा। शहर के अधिकांश कूड़ा प्वाइंट साफ हो गए हालांकि कई जगह अब भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर हड़ताल बुधवार तक जारी रखने का एलान किया। कर्मचारियों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की। मंगलवार को शहरी क्षेत्र के कई वार्डों में टिप्पर भी घर-घर कूड़ा उठाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सर्व कर्मचारी संघ की जिला भिवानी इकाई की बैठक नगर पालिका कर्मचारी संघ के कार्यालय में हुई। बैठक में सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए निकाय कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में 26 अगस्त को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने की रणनीति तय की गई।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुमेर सिंह आर्य, जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी और ब्लॉक प्रधान अशोक गोयत ने कहा कि सरकार ने 13 मई को नगरपालिका कर्मचारी महासंघ के साथ हुए समझौते को लागू करने के बजाय तानाशाही रवैया अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की गिरफ्तारियां कर पुलिसिया दमन चक्र चलाया जा रहा है। बैठक में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के देशव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन की रणनीति भी तय की गई।


लोहारू में कचरा उठाओ, शहर को साफ-सुथरा बनाओ अभियान चलाया
लोहारू। बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार देर रात ‘कचरा उठाओ, शहर को साफ-सुथरा बनाओ’ अभियान चलाया। एसडीएम मनोज दलाल, डीएसपी संजीव गौड़, नायब तहसीलदार अंकित, थाना प्रभारी सत्यनारायण और नगरपालिका सचिव तेजपाल तंवर सहित प्रशासन की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर जेसीबी की मदद से जगह-जगह जमा कचरा उठवाया।
अभियान के दौरान परशुराम चौक, मस्जिद के सामने, अस्पताल के बाहर, भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, सब्जी मंडी, फरटिया रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों से कचरा हटाया गया। देर रात तक चले अभियान में पार्षदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग किया।
एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था खराब हो गई थी। उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन ने सफाई व्यवस्था संभालने का जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लोहारू शहर सभी का अपना शहर है और इसे साफ-सुथरा रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

एसडीएम ने नगरपालिका कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य रूप से सुचारु हो सकेगी। इस अवसर पर जेई कृष्ण सैनी, महेंद्र कथूरिया, प्रदीप सैनी और अजय पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed