{"_id":"6a2b155c89f43c5f52027ff6","slug":"municipal-council-chairperson-wrote-a-letter-to-the-union-minister-regarding-development-works-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152389-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नगर पालिकाध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नगर पालिकाध्यक्ष ने विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
Fri, 12 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष सुंदर अत्री ने शहरी आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय मंत्री मनोहर लाल भारत सरकार को पत्र लिख कर कस्बे के विकास कार्यों व तालाबों के सुंदरीकरण करवाने की मांग की है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने मंत्री को बताया कि दादू नगरी में स्थित प्राचीन मंदिर, जोहड़, तालाब व कुएं ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व रखते हैं। इन तालाबों के किनारे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनका सुंदरीकरण एवं संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कस्बे का बड़ा जोहड़ पांच एकड़ में फैला है। इसके किनारे नाथ संप्रदाय का डेरा बाबा जरननाथ, 150 साल पुराना प्राचीन शिव मंदिर, काली माता मंदिर, गौरी शंकर, बालाजी मंदिर, राजकीय कन्या विद्यालय व प्राचीन कुआं स्थित है।
इसी तरह चार एकड़ में फैले ढूंढवा जोहड़ किनारे गिरी संप्रदाय का बाबा सोमवार पुरी कुटिया स्थित है। वहीं दादी गौरी मंदिर जोहड़ एक एकड़, सुद्दी जोहड़ 2 एकड़ व चार एकड़ में तीर्थ जोहड़ स्थित है। इन सभी तालाबों का सुंदरीकरण, सफाई, घाट निर्माण, लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, हरियाली एवं जल संरक्षण कार्य करवाने की आवश्यकता है। पत्र के माध्यम से अध्यक्ष सुंदर अत्री ने जल्दी से इन कार्यों को स्वीकृत कर प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्र में ये मांग भी रही शामिल :
- नगरपालिका के नए कार्यालय का निर्माण
- बच्चों के लिए आधुनिक ई-लाइब्रेरी का निर्माण
- संत रविदास ज्ञान वाटिका का निर्माण
- महर्षि वाल्मीकि आश्रम, वाटिका का निर्माण
-रामबागों का पूर्ण निर्माण एवं सुंदरीकरण
- हुडा सेक्टर की सभी गलियों, पार्कों एवं कम्युनिटी सेंटर का निर्माण एवं विकास कार्य
- वार्ड नंबर 15 में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में अटल पार्क का निर्माण
-खंडहर मस्जिद (जिसमें आमजन को खतरा ) की जगह ई लाइब्रेरी, पार्क या धार्मिक स्वरूप देने बारे