फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MoU signed between Kairu Girls College and ITI

Bhiwani News: कैरू कन्या महाविद्यालय व आईटीआई के बीच हुआ एमओयू साइन

Wed, 16 Oct 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between Kairu Girls College and ITI
देवराला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  व राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरू के बीच हुआ एमओयू
कैरू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवराला व राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरू के बीच एमओयू साइन किया गया। एमओयू आगामी 1 वर्ष तक रहेगा। इस अवसर पर आईटीआई देवराला के इंचार्ज शैलेंद्र व राजकीय कन्या महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. संदीप ने कहा कि अगर परिणाम वांछित एवं छात्रों के लिए उपयोगी रहे तो इसे आगे जारी रखा जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की समझौते ज्ञापन में विद्यार्थियों के आंतरिक एवं बाह्य व्यक्तित्व, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास व विभिन्न तकनीकी कौशलों को ध्यान में रखते हुए दोनों संस्थाएं छात्रों के तकनीकी कौशल व उच्च शिक्षा की उपयोगिता से संबंधित विषयों के विषय-विशेषज्ञों के द्वारा एक दूसरे की संस्थाओं में जाकर उपर्युक्त विषयों संबंधी जानकारियां साझा करेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ-साथ अंग्रेजी शिक्षण व उच्च शिक्षण में रोजगार, तकनीकी क्षेत्र की संभावनाएं मुद्दों पर भी एक दूसरे का सहयोग लेते हुए संबंधित विषयों को एक दूसरे की संस्थाओं तक पहुंचने का कार्य करेंगी। इस प्रकार यह समझौता यह भी सुनिश्चित करेगा कि दोनों पक्षों के विचारों प्रयासों एवं साझे उद्देश्यों को पूरा करने में एक-दूसरे का पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रोफेसर संजय, प्रोफेसर विनीत सिंह, सुरेंद्र, अनुदेशक संदीप कुमार, अनुदेशिका मीनाक्षी गुप्ता व लिपिक विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed