{"_id":"67a26a690614df5d73066539","slug":"mother-is-the-greatest-teacher-in-human-life-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-129502-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ी गुरु मां : महावीर कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ी गुरु मां : महावीर कौशिक
Wed, 05 Feb 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
तोशाम/ कैरू। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि जीवन में स्कूली शिक्षा का अहम योगदान होता है। मनुष्य के जीवन में मां सबसे बड़ी गुरु होती है। मां-बाप के बाद जीवन में स्कूली शिक्षा का अहम योगदान होता है। जो विद्यार्थी स्कूल की शिक्षा बेहतर तरीके से ग्रहण करता है, वह उच्च शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक सरोकार के लिए जीवन के हर पड़ाव में अपनी विशेष भूमिका योगदान देती है।
यह बात उपायुक्त महावीर कौशिक ने कही। वे आदर्श कॉन्टैक्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू के प्रतिभा सम्मान समारोह व वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे।
एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन ने कहा कि अनुशासन जीवन की सफलता की पहली कड़ी है। जिसने अपने स्कूली विद्यार्थी जीवन में अनुशासन ग्रहण कर लिया, वह मनुष्य हमेशा अनुशासन में रहकर सामाजिक सरोकारों में बेहतर जीवन व्यतीत करता है। कार्यक्रम संयोजक प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा थे।
विज्ञापन
उन्होंने आए हुए सभी महानुभावों का स्वागत किया। वार्षिक महोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हरियाणवी डांस, पंजाबी डास, कव्वाली भी शामिल रही। इनमें सूनी कोख, हनुमान चालीसा शिव तांडव, हरियाणवी रागनी की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर निदेशक रामकुमार बंगालिया आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन इन्स्टिटूशन कैरू सहित स्कूल स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद