फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mother and daughter die, dead body found in kund, case file

कुंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले मां और छह महीने की बेटी के शव

Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
mother and daughter die, dead body found in kund, case file
बहल। सिधनवा गांव में एक महिला और उसकी बेटी की घर में बने कुंड में गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुरालवालाें ने मां, बेटी को मारकर कुंड में डाला है। परिजनों ने ससुरालवालाें पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिधनवा गांव में विवाहिता मंजू व उसकी छह महीने की बेटी जैसकी का शव घर में बने कुंड में मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर दोनों के शवों का कुंड से बाहर निकाला। मृतका के पिता भादरा तहसील के गांव छानी बड़ी निवासी दशरथ ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब 17-18 महीने पहले सिधनवा गांव में पवन के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बेटी को ससुरालवालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। वे कभी पैसे तो कभी बाइक की मांग कर उसकी बेटी को परेशान करने लगे। इस दौरान उनको पता लगने पर 4-5 बार आपसी बातचीत के जरिए समझाया भी गया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उसका बेटा राजकुमार अपनी बहन से मिलने उसकी ससुराल आया था। वह भी मंजू के ससुरालवालों को समझाकर गया था, जबकि उसकी बेटी ने अपने भाई से कहा था कि वह उसे यहां से ले जाए वरना ये लोग उसे मार देंगे। उसने यह सोचकर की उसकी बहन का घर बसा रह जाए, वो उसे समझाकर चला गया। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उनके पास फोन आया कि आपकी बेटी ने अपनी बेटी सहित घर के अंदर बने कुंड में कूदकर जान दे दी है। मृतका के पिता ने बताया कि उसे शक है कि उसकी बेटी व दोहती को उसके ससुरालवालों ने मारकर कुंड के अंदर डाला है। इसमें उसके दामाद पवन के माता, पिता व बहन ने जालसाजी कर इसे अंजाम दिया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304-बी व 34 के तहत केस दर्ज किया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
- सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed