फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   yudhisthir elected bar pradhan

Bhiwani News: 37 मतों से विकास को हरा युधिष्ठिर वत्स बने बार प्रधान

Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
yudhisthir elected bar pradhan
जिला बार एसोसिएशन चुनाव में जीत के बाद एडवोकेट यु​धि​ष्ठिर वत्थ्की जीत का जश्न मनाते अ​धिवक्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में देर रात 10 बजे के बाद नतीजों की घोषणा हुई। इसमें एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स मात्र 37 मतों के अंतर से विकास बुडानिया को पछाड़ प्रधान चुने गए। रश्मि तंवर ने मीना को मात्र 40 मतों से हराकर उपाध्यक्ष महिला पद पर जीत दर्ज की।
एडवोकेट अशोक यादव ने दीपक सोनी को 59 मतों के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष सामान्य पद पर जीत दर्ज की। एडवोकेट सचिन सिंगला ने एडवोकेट वरुण कुमार टिटानी को 83 मतों के अंतर से पछाड़ते हुए सचिव पद पर शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा, संयुक्त सचिव रेखा भुक्कल, कोषाध्यक्ष संतोष सैन, लाइब्रेरियन भारती रंगा, आडिटर नीर कैलाश और कार्यकारी सदस्य गरिमा शर्मा को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र शर्मा और रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट देवेंद्र तंवर ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि प्रधान पद के लिए 1705 मत डाले गए। इनमें 36 मत रद्द कर दिए गए जबकि 1669 मत वैध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भारत सिंह बूरा को मात्र 16 वोट मिले जबकि सुरेंद्र हंस को 104 मत और विकास बुडानिया को 756 मत मिले। वहीं, 793 मत लेकर युधिष्ठिर वत्स ने प्रधान पद की जीत दर्ज की। इसी तरह, महिला उपाध्यक्ष के लिए 1705 मतों में से 38 मत रद्द हो गए और 1667 मत वैध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed