फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Morning fog, sunshine during the day, minimum temperature rises by five degrees

Bhiwani News: सुबह कोहरा, दिन में छाई धूप, न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि

Mon, 19 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Morning fog, sunshine during the day, minimum temperature rises by five degrees
गांव दांग खुर्द के खेतों में रविवार सुबह छाई धुंध। संवाद - फोटो : बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
भिवानी। जिले में रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा जबकि दिनभर धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 18.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री की वृद्धि के साथ सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जिले में दो दिन पहले न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था लेकिन शनिवार से मौसम में बदलाव शुरू हो गया। रविवार शाम को हल्के कोहरे के साथ आसमान में बादल छाने लगे। मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 19 से 25 जनवरी तक अलग-अलग विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि आवश्यकतानुसार ही फसलों में सिंचाई करें ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed