फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More than 40 speed breakers in a distance of 60 km

Bhiwani News: 60 किमी की दूरी में 40 से अधिक स्पीड ब्रेकर

Fri, 27 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
More than 40 speed breakers in a distance of 60 km
दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे709 ई पर बना स्पीड ब्रेकर। 
जूई। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर भिवानी से लोहारू तक करीब 60 किमी के रास्ते में अलग-अलग गांवों में 40 से अधिक स्पीड ब्रेकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। इतनी अधिक संख्या में स्पीड ब्रेकर बनने से जहां वाहनों में नुकसान हो रहा है वही गंतव्यों तक पहुंचने में भी अधिक समय लग रहा है। मनमाने ढंग से बनाए गए स्पीड ब्रेकरों पर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। वाहन चालकों ने गैर जरूरी स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रशासन से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

समय पर बस स्टैंड में नहीं लग पा रही बस

प्राइवेट बस संचालन सोमबीर सिंह, राजेश गोलागढ़, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार जूई, अनिल कुमार ने बताया कि 60 किमी के सफर में विभिन्न गांवों में 40 से अधिक ब्रेकर बनाकर बस चलाना दूभर हो गया है। इनकी वजह से कोई भी बस समय पर बस स्टैंड पर टाइम पर नहीं लग पा रही। ऊपर से बसों में भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। निजी वाहन चालक बृजेश, वाशुदेव, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार ने बताया कि स्पीड ब्रेकर की अधिकता दुख दे रही है। इन पर कोई स्पीड ब्रेकर के निशान नहीं होने से हर रोज दुर्घटना हो रही है। लोगों की जान जोखिम में डाल दी गई है। प्रशासन को चाहिए कि गैर जरूरी स्पीड ब्रेकर हटा कर जरूरी को रखा जाये। इससे सभी वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed