{"_id":"672115c31592fc60ae0a38fb","slug":"more-than-200-crores-worth-of-business-was-done-in-the-markets-on-dhanteras-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125032-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: धनतेरस पर बाजारों मेंं हुआ 200 करोड़ से अधिक का कारोबार, खूब की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: धनतेरस पर बाजारों मेंं हुआ 200 करोड़ से अधिक का कारोबार, खूब की खरीदारी
Tue, 29 Oct 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। धनतेरस पर शहर के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को शहर में करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। शहर के भीड़ भरे बाजारों में पैदल चलने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ जुटी, जबकि वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहा।
रेहड़ी लगाने वालों को भी पुलिस ने बाजार से बाहर खदेड़ दिया। शहर के मुख्य बाजारों में दूरबीन से मचान पर बैठकर सुरक्षा प्रहरियों ने पैनी नजर रखी। पुलिस रायडर व पीसीआर गाड़ियों ने भी लगातार गश्त की।
शहर के मुख्य बाजारों में आने वाले लोगों के वाहनों की वजह से सरकुलर रोड पर भी दिनभर लंबा जाम लगा। वाहन चालक सरकुलर रोड के जाम में फंसे रहे और रेंगते हुए आगे बढ़े। शहर के सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार, ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की भी खूब भीड़ जुटी।
विज्ञापन
भिवानी में शाम तक करीब 200 से अधिक गाड़ियों की बिक्री हुई। दोपहिया वाहन बाजार में 500 से अधिक बाइक व ई-स्कूटी की बिक्री हो गई। इसी तरह बर्तन बाजार में भी लोगों ने घर के लिए बर्तनों की खरीदारी की।
मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल पहल बढ़ गई। सुबह 10 बजे तक शहर के बाजारों में भीड़ इतनी बढ़ गई कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। दुकानों के आगे सजी स्टॉलों और दुकानों के अंदर लोगों की काफी भीड़ जुटी।
शहर के घंटाघर, सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर बाजार, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार भीड़ी घाटी, सराफा बाजार में काफी भीड़ दिखाई दी। पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए। सभी बाजारों में पुलिस रायडर के अलावा नाकों पर भी कर्मचारी तैनात रहे। शहर के हांसी गेट सहित शॉपिंग माॅल में भी काफी लोग खरीददारी के लिए जुटे।
लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीददारी में भी अच्छी खासी रुचि दिखाई। करीब 30 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार का कारोबार आंका जा रहा है। बाजारों में पैदल चलने वालों पर निगरानी के लिए पुलिस ने जगह-जगह मचान भी लगाई, जिस पर तैनात सुरक्षा प्रहरी ने दूरबीन से चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी की। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए लगातार अपडेट लेते रहे।
35 से अधिक वाहन शोरूमों पर बिके 700 से अधिक वाहन
शहर के अंदर करीब 35 से अधिक बड़े वाहन शोरूम बने हैं। इसके अलावा भी कई ई-स्कूटी की दुकानें हैं। जिन पर करीब 500 से अधिक दोपहिया वाहन और 200 से अधिक गाड़ियों की बिक्री हो गई। इसके अलावा भी कई लोगों ने अपने मनपसंद के मॉडलों की बुकिंग कराई। भिवानी में गाड़ियों का भी धनतेरस पर अच्छा खासा कारोबार हुआ है। ऑटोमोबाइल मार्केट के जानकारों के अनुसार इस बार करीब 50 करोड़ से अधिक का कारोबार रहा है।
हांसी गेट से घंटाघर तक दिनभर लगा रहा वाहनों का जाम
आम दिनों में भी हांसी गेट से घंटाघर मार्ग पर जाम के हालात बनते हैं। लेकिन बाजारों में ई रिक्शा का प्रवेश बंद होने और बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों के वाहनों की वजह से अत्यधिक वाहन सरकुलर रोड पर पहुंचे। इसकी वजह से दिनभर जाम के हालात बने रहे। हालांकि अन्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम रहा। यहां कुछ दुकानों के आगे वाहन पार्किंग नहीं है, जबकि लोग सड़क पर ही अपनी गाड़ियों को खड़ा कर सामान खरीद करने चले गए। जिसकी वजह से भी जाम लगा। यहां पर कोई ट्रैफिक कर्मचारी भी तैनात नहीं था, ऐसे में वाहन चालकों की मनमानी के कारण दिनभर जाम लगा रहा।
कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार त्योहार पर बाजारों में ग्राहकों की अच्छी भीड़ जुटी है। इस बार सभी तरह का अच्छा कारोबार की उम्मीद है। व्यापारियों के लिए त्योहार के दौरान ही अपने कामधंधों को मजबूत बनाने का मौका होता है। ऐसे में पुलिस और जिला प्रशासन को भी उनका सहयोग करना जरूरी है। - भानूप्रकाश शर्मा, अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल।