फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   More rural than urban are showing interest in getting vaccinated

शहरी से ज्यादा ग्रामीण दिखा रहे टीका लगवाने में रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
More rural than urban are showing interest in getting vaccinated
कोरोना वैक्सीन दिखाते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को लेकर लगाई जा रही वैक्सीन के प्रति अधिक जागरूकता दिख रही है। ग्रामीण क्षेत्र में तीन ऐसे स्वास्थ्य केंद्र है, जिनमें वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 फीसदी पार कर चुका है। वहीं 15 ऐसे स्वास्थ्य केंद्र में जिनमें वैक्सीनेशन 90 फीसदी से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

अगर शहरी क्षेत्र में अब तक 95 फीसदी टीकाकरण हुआ है। लगातार टीकाकरण अभियान में लोग रुचि दिखा रहे है। इसकी वजह से इसके सकारात्मक परिणाम आ रहे है।
जिले के लोहारू स्वास्थ्य केेंद्र में 111 फीसदी, सोहंसरा में 100 फीसदी और बड़वा में 109 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। इसके अलावा दूसरी डोज में भी लोग काफी रुचि दिखा रहे है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अच्छी रोगप्रतिरोधक क्षमता होना आवश्यक है, तो ऐसे में वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन अभियान को सीरे चढ़ाने के लिए हर घर दस्तक अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य डोर टू डोर जाकर वैक्सीनेशन की जानकारी ले रहे है। साथ ही जो लोग टीकाकरण से वंचित है, उन्हें टीका भी लगा रहे है। उल्लेखनीय है कि 100 फीसदी से आंकड़ा इसलिए है, क्योंकि विभाग ने टीकाकरण का जो लक्ष्य रखा था, उससे अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति:
स्वास्थ्य केंद्र पहली डोज दूसरी डोज
अलखपुरा 89 फीसदी 58 फीसदी
चांग 86 फीसदी 52 फीसदी
धनाना 94 फीसदी 69 फीसदी
पुर 93 फीसदी 49 फीसदी
सुई 82 फीसदी 57 फीसदी
तालू 87 फीसदी 57 फीसदी
कैरू 84 फीसदी 67 फीसदी
ढाणीमाहू 84 फीसदी 63 फीसदी
दिनोद 81 फीसदी 51 फीसदी
जूई कलां 91 फीसदी 78 फीसदी
बहल 90 फीसदी 72 फीसदी
ढिगावा 92 फीसदी 68 फीसदी
लोहारू 111 फीसदी 89 फीसदी
नकीपुर 91 फीसदी 73 फीसदी
सोहंसरा 100 फीसदी 91 फीसदी
बामला 93 फीसदी 68 फीसदी
खरक कलां 83 फीसदी 53 फीसदी
मानेहरू 96 फीसदी 81 फीसदी
नंदगांव 88 फीसदी 79 फीसदी
बड़वा 109 फीसदी 78 फीसदी
गुरेरा 97 फीसदी 72 फीसदी
झुंप्पा कलां 94 फीसदी 64 फीसदी
लीलस 94 फीसदी 65 फीसदी
मीरान 90 फीसदी 61 फीसदी
बीरण 83 फीसदी 64 फीसदी
जमालपुर 91 फीसदी 49 फीसदी
संडवा व बुशान 89 फीसदी 58 फीसदी
तोशाम व बुशान 93 फीसदी 54 फीसदी
शहरी भिवानी 95 फीसदी 56 फीसदी
पूरे जिले में 92 फीसदी 64 फीसदी
जिला में टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 770475 को पहली और 534543 को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग ने 92 फीसदी को पहली और 64 फीसदी को दूसरी डोज लगी है। 5536 स्वास्थ्यकर्मियों में से 5657 को पहली और 5498 को दूसरी डोज लगी है। 4385 फ्रंट लाइन वर्कर में से 4939 को पहली और 4708 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 470757 को पहली और 293846 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 161864 को पहली और 122998 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयु के 120120 बुजुर्गों में से 127258 को पहली और 107493 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर लगवाएं टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण की सेवा सुचारु रूप से चल रही है। अलग-अलग जगह पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। आमजन से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण करवाएं और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed