{"_id":"69d9585deaeffb91b50e063b","slug":"mohit-lakhlan-secured-all-india-rank-2-in-ssc-cgl-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-149456-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एसएससी सीजीएल में मोहित लाखलाण ने ऑल इंडिया में हासिल की दूसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एसएससी सीजीएल में मोहित लाखलाण ने ऑल इंडिया में हासिल की दूसरी रैंक
विज्ञापन
मोहित लाखलान।
बहल (भिवानी) । गरवा गांव के युवा मोहित लाखलाण ने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर दूसरी रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोहित लाखलाण का जन्म 1 फरवरी 1999 को हुआ। जब वे 12वीं कक्षा में थे तब उनके पिता महेंद्र सिंह का निधन हो गया था।
पिता का साया उठने के बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखी। उनकी माता सरिता देवी ने उनका पालन-पोषण करते हुए पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया। मोहित ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आईआईटी मंडी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।
इसके बाद वर्ष 2025 में आयोजित एसएससी सीजीएल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर दूसरी रैंक हासिल की। इस सफलता के साथ उनका चयन जीएसटी इंस्पेक्टर पद के लिए हुआ है।