फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   mobile tower, battries, theft, firing

मोबाइल टावर से बैटरी बैंक चोरी, रोकने का प्रयास किया दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने चलाई गोलियां

Thu, 21 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
mobile tower, battries, theft, firing
भिवानी। कोंट रोड पर एक मोबाइल टावर से बैटरी बैंक चोरी हो गया। सिक्योरिटी एजेंसी की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो दो गाड़ियों से आए बदमाशों ने फायरिंग की और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वारदात मंगलवार रात करीब तीन बजे कोंट रोड की है। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में सामान चोरी करने व फायरिंग करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में कोहाड़ निवासी मान सिंह ने बताया कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में जेडएसओ है। उसकी कंपनी के पास कोंट रोड स्थित मोबाइल टावर की सुरक्षा का जिम्मा है। मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे उसके पास कर्मचारी विशेष का फोन आया कि एरिया में लगे टावर पर ओपन डोर अलार्म बजा है। उस समय वह संजू सिंह, रामअवतार, ईश्वर गनमैन व ड्राइवर करण के साथ कितलाना साइट पर था। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही वे गाड़ी में बैठ कोंट रोड टावर के लिए रवाना हुए। करीब आधे घंटे में जब वे टावर के पास पहुंचे तो वहां दो गाड़ियां खड़ी थी। एक पिकअप डाला और दूसरी सेंट्रो कार थी। पिकअप गाड़ी में दो लोग टावर से बैटरी चोरी कर डाल रहे थे। उनकी टीम को देख सेंट्रो कार चालक ने कार दौड़ा दी। वहीं पिकअप गाड़ी में मौजूद बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को गोली लगी नहीं। बचाव में उनके गनमैन ने लाइसेंसी दुनाली बंदूक से फायरिंग की। सिक्योरिटी कंपनी की टीम ने टावर से बैटरी चोरी कर भाग रहे बदमाशों की गाड़ियों का पीछा भी किया, मगर वे बीच रास्ते में चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद टावर पहुंचकर देखा तो बैटरी बैंक से 24 बैटरियां चोरी हो चुकी थी। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाना में दी गई।
विज्ञापन

बैटरी चोरी और फायरिंग किए जाने की सूचना आई है। शिकायत पर पुलिस ने टावर से बैटरी चोरी करने व फायरिंग करने, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार, एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed