फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Only authorized officials should attend the grievance redressal camps: DC

केवल सक्षम अधिकारी ही समाधान शिविरों में आएं: डीसी

Sat, 10 Oct 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Only authorized officials should attend the grievance redressal camps: DC
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों के समाधान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल सक्षम अधिकारी ही समाधान शिविरों में आएं ताकि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो। समस्या के समाधान के साथ-साथ नागरिकों की संतुष्टि भी जरूरी है।
विज्ञापन

डीसी ने तोशाम, लोहारू और सिवानी एसडीएम को निर्देश कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले समाधान शिविर में वे स्वयं नागरिकों की शिकायतें सुनें। यदि अति आवश्यक कारणवश वे उपस्थित नहीं हो पाते हैं तो तहसीलदार या बीडीपीओ नागरिकों की समस्या सुनेंगे। समाधान शिविर में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो।
विज्ञापन


डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर सरकार का फलेक्सी कार्यक्रम है। हर सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कि 15 दिन से पुरानी सभी शिकायतों का एक सप्ताह में समाधान सुनिश्चित करते हुए एटीआर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। सभी संबंधित अधिकारी शिकायतों का रिव्यू करें। किसी प्रकार से भी औपचारिकता न हो, स्वयं संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed