फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is the responsibility of citizens not only to plant trees but also to care for them.

Bhiwani News: पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल भी नागरिक की जिम्मेदारी

Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of citizens not only to plant trees but also to care for them.
भिवानी। ढाणा रोड स्थित नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर की प्रबंधक उर्मिला सैनी ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और अंधाधुंध कटाई के इस दौर में प्रकृति की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन

उर्मिला सैनी ने जोर देकर कहा कि पेड़-पौधे ही मानव जीवन का मुख्य आधार हैं, जो हमें शुद्ध वायु और जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि लोग केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें।
विज्ञापन

उन्होंने एक विशेष पहल का सुझाव देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या परिजनों की पुण्यतिथि जैसे विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर संस्कार देने के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय जिम्मेदारी का बोध कराने का भी प्रमुख केंद्र हैं। इस अवसर पर संस्था ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग घटाने, जल की बर्बादी रोकने, स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक हरियाली फैलाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed