फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA visited Krishna Colony area with officials

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
MLA visited Krishna Colony area with officials
भिवानी। देख ल्यौ विधायक जी म्हारी कलोनी का यौ हाल सै, उरे रहकै दिखावै कोए, म्हारी तो कोई सुणाई कौनी करदा। यह बात गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान महिलाओं ने विधायक के समक्ष कही। विधायक घनश्याम सर्राफ ने मंगलवार को पब्लिक हेल्थ, बिजली व लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ कृष्णा कॉलोनी से दिनोद रोड पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज निर्माण साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर पेयजल, बिजली व सीवर लाइन बदलने के कार्य का भी जायजा लिया। गलियों के अंदर जमा गंदे पानी से परेशान क्षेत्र के लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिलाओं ने आरोप लगाया कि अधिकारी व ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहे हैं, जबकि पिछले 15 दिनों से गलियों के अंदर गंदा पानी जमा है। जिसकी बदबू ने यहां रहना भी दूभर कर दिया है। वहीं आने-जाने का रास्ता भी नहीं बचा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य की वजह से घरों के आगे दलदल है और पाइप डाले गए हैं। जिसकी वजह से यहां रास्ता भी कई महीनों से बंद पड़ा है। विधायक ने अधिकारियों को दीपावली तक गंदे पानी की निकासी का समाधान कराए जाने व नियमित पेयजल आपूर्ति का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि अगर वे समयावधि में उक्त समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते तो संबंधित विभाग के अधिकारी को अपना बोरियां बिस्तर बांधना होगा। इस मामले में किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं होगी। विधायक को कॉलोनी के लोगों ने गली के अंदर जमा गंदा पानी भी दिखाया। इस दौरान विधायक खुद कीचड़ भरे रास्ते में फंस गए और उन्होंने साथ ही मौजूद अधिकारियों का सहारा लेकर पाइपों के ऊपर से जाना पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने पीने के पानी और लटकते बिजली तारों के समाधान के साथ नए बिजली ट्रांसफार्मरों की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि साल भर से दिनोद रोड पर शहर के सबसे छोटे 600 मीटर नए रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसी को लेकर पुल के आड़े आने वाली बिजली, पेयजल व सीवर लाइन बदली की जा रही हैं। इसी की वजह से कृष्णा कॉलोनी की अधिकतर गलियों के अंदर गंदे पानी की निकासी मुख्य सीवर में नहीं हो पा रही है। वहीं आने जाने का रास्ता भी बंद पड़ा है। बिजली निगम के एसडओ अंकित कुमार ने बताया कि जिस जगह से पुल का निर्माण होना है वे उस जगह से अपनी बिजली की लाइन शिफ्ट कर रहे है। खंबों को दूसरी जगह पर लगवा रहे है। साथ ही जिस इलाके में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की जरूरत होगी। वहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी इलाके में पुल का निर्माण हो रहा है। जिसके चलते विधायक घनश्याम सर्राफ संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाया था। विधायक ने सभी अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ भरे रास्ते से लोग लेकर जाते हैं शमशान घाट तक मुर्दे
दिनोद रोड पर कृष्णा कॉलोनी छौर से रेलवे लाइन पार दुर्गा कॉलोनी तक का रास्ता कीचड़ से भरा और जगह जगह गहरी खाई में खोदकर छोड़ा गया है। जिस वजह से दिनोद रोड पर लाइनपार श्यामबाग शामशान घाट मुर्दों को ले जाने में भी लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। शमशान घाट तक जाने का यह मुख्य रास्ता है। कई महीनों से यहां पर काम चल रहा है, जिसकी वजह से यहां पैदल चल पाना भी मुश्किल हो रहा है। कई लोग तो कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed